सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म “कुशी” हाल ही में 1 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की गई है फिल्म के रिलीज होने से पहले दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पोस्टर्स और ट्रेलर को देखकर भी अंदाजा लगाया जा रहा था की फिल्म बेहतर कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
फिल्म में सामंथा और विजय पूरे 4 साल बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं और लोगों को उनकी कैमिस्ट्री देखने को मिली है। इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल नहीं रही है फिल्म का कलेक्शन वीकेंड में बहुत कम हुआ है।

फिल्म का कलेक्शन तेलुगु भाषा में वीकेंड तक टोटल कलेक्शन 32.92 करोड़ पहुंचा है। जबकि फिल्म तमिल भाषा में दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हो सकी और इसका टोटल कलेक्शन 1.86 करोड़ तक ही रह गया। वही फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर वीकेंड पर लगभग 34 करोड़ 78 लाख का नेट कलेक्शन किया है जबकि वर्ल्ड वाइड यह फिल्म रविवार तक महेश 41 करोड़ कर पाई है।
बता दें की सामंथा और विजय की फैन फॉलोइंग साउथ इंडस्ट्री में और साउथ में बहुत ही ज्यादा है। उसके हिसाब से फिल्म का कलेक्शन बहुत ही कम रहा है। फिल्म एक लव स्टोरी पर बेस्ड है जिसमें फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
