बॉलीवुड की क्वीन जानी जाने वाली कंगना रानाउत इन दिनों अपनी फिल्म “चंद्रमुखी 2” के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही है। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगू ,मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म चंद्रमुखी 2 का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है जो लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है और लोग अब फिल्म का रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर बहुत ही शानदार ढंग से पेश किया गया है। लोग चंद्रमुखी यानी कंगना रनौत के लुक को भी बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर को देखकर फिल्म की स्टोरी का अंदाजा लगाया जा सकता है जो की बहुत ही इंटरेस्टिंग नजर आ रही है।

चंद्रमुखी 2 के हिंदी ट्रेलर में सबसे पहले एक शख्स चंद्रमुखी के 17 साल पहले की कहानी एक परिवार को बताते हुए दिखाई देता है। इस ट्रेलर में कंगना रनौत का सिर्फ एक ही झलक दिखाई गई है। इसके बाद एक्शन के साथ राघव लॉरेंस की एंट्री बताई गई है, जो इस परिवार को चंद्रमुखी से बचाने आएगा। इस ट्रेलर में कंगना राजा वेंकटेश के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका में दिखाई देगी।

बता दें कि चंद्रमुखी 2 में अपने किरदार के लिए कंगना रनौत ने काफी मेहनत की है। इसके लिए एक्ट्रेस ने भारतीय क्लासिकल डांस में भी खुद को तैयार किया। ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही “चंद्रमुखी 2” का हिंदी ट्रेलर लॉन्च हुआ, वैसे ही फ्रेंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा जी हॉरर फिल्म में राघव हो वह फिल्म बेस्ट ही जाती है प्लस कंगना का बेहतरीन कांबिनेशन में निश्चित तौर पर हिट होने वाली है। एक अन्य ने लिखा वाह क्या अमेजिंग ट्रेलर है इंतजार नहीं हो रहा।

इस तरह बताया जा सकता है कि दर्शक इसे बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं और फिल्म का आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बता दे कि यह फिल्म “चंद्रमुखी 2” 28 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना का अलग अवतार देखने को मिलेगा। वहीं मूवी को टक्कर देने “फुकरे 3” भी 28 सितंबर को रिलीज होगी। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बाजी मरती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *