अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म “मिशन रानीगंज” की शुटिंग पूरी हो चुकी है अब फिल्म के VFX का काम जारी है। इसमें भी अक्षय की पिछली फिल्मों हाउसफुल 4 और रोबोट 2.0 की तरह हैवी बीएफएक्स वर्क रहेगा। सूत्रों से पता चला है की फिल्म में तकरीबन 1300 VFX शॉट्स है। बीते ढाई महीनो से मेकर्स कई कंपनियों से इसके बीएफएक्स की और कंप्यूटर ग्राफिक्स पर काम करवा रहे हैं।इन कंपनियों को काम करने के लिए मेकर्स ने 22 सितंबर तक की डेडलाइन दी है।
अगर फिल्म की शूटिंग की बात करें तो फिल्म की शूटिंग लगभग 1 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। फिल्म का कुल 45 मिनट का फुटेज करीब ढाई महीने पहले ही बीएफएक्स कंपनी के पास आ गया था। इसकी शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी थी। एक्टिंग में काफी काम हो जाने के बाद ही यह फुटेज बीएफएक्स कंपनी के पास भेजा जाता है
बता दे कि यह फिल्म कोयले की खदान के इर्द गिर्द की कहानी है। कंप्यूटर ग्राफिक्स के मदद से फिल्म में कोयले की खदान को दिखाया जाएगा।
बता दे की ग्राफिक्स और बीएफएक्स का बजट 6 से 8 करोड़ के बीच बैठता है फिल्म में बीएफएक्स के टोटल 1300 शॉट हैं। जिसमें से 900 शॉट की फुटेज को फाइनल कर दिया गया है। बाकी बचे शॉर्ट्स पर काम जारी है इस फिल्म में अक्षय कुमार बीयर्ड लुक में नजर आएंगे।

फिल्म “मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू” का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म 13 नवंबर 1989 को रानीगंज कोलफील्ड पश्चिम बंगाल में खदान ढहने और फिर बाढ़ आने की सच्ची घटना पर आधारित है। इस हादसे में मजदूरों का समूह जमीन से 350 फीट नीचे खदान में ही फस कर रह गया था। इसके बाद उन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
इस हादसे के बाद किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए करीब 20,000 लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। यह कहानी उस वक्त को वापस लोगों के सामने पेश करने जा रही है।
