शाहरुख खान की फिल्म “जवान” ने अपने 6 दिन पूरे कर लिए हैं।फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसकी पहले से ही बुकिंग होने लगी थी और शोज हाउसफुल थे। अब सातवें दिन भी मूवी के बैक टू बैक शो हाउसफुल जा रहे हैं। लोग फिल्म को इतना पसंद कर रहे हैं कि एक नहीं दो बार तक फिल्म देखने पहुंच रहे है।

बताया जा रहा है कि फिल्म ने 6 दिन में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 600 करोड़ तक का आंकड़ा टच कर लिया है। फिल्म आए दिन कोई ना कोई फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में पीछे नहीं है।
बता दें की फिल्म का कॉन्सेप्ट लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। फिल्म देख कर लौटे दर्शकों का कहना है की फिल्म पूरा पैसा वसूल है। फिल्म में नयनतारा और शाहरुख खान लीड रोल में है और विजय सेतूपति ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं वह फिल्म में विलन का रोल अदा कर रहे हैं। सभी की एक्टिंग लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई है।

शाहरुख खान की फिल्म “जवान” से शाहरुख खान ने दोबारा कम बैक कर लिया है, फिल्म इसी साल आई फिल्म पठान के भी रिकार्ड तोड़ चुकी है। फिल्म पठान से शाहरुख खान ने बॉलीवुड का और खुद का मार्केट में कम बैक किया था। वही अब फिल्म जवान भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
पहले आई कुछ फिल्में बॉयकॉट बॉलीवुड की हत्थे चढ़ गई। जिससे कि बॉलीवुड और फिल्मों को बहुत ही नुकसान उठाना पड़ा और मेकर्स कर्ज तक में आ गए ,लेकिन शाहरुख खान की फिल्म पठान से बॉलीवुड ने एक बार फिर कम बैक किया और अब फिर बॉलीवुड अपने ट्रैक पर आ गया है। अब बॉलीवुड बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहा है।

अब खबरें आ रही है की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर तो ताबड़तोड़ कमाई कर ही रही है, इसी के साथ फिल्म के ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिक चुके हैं। बताया जा रहा है की फिल्म के ओटीटी राइट्स 250 करोड़ में बिके हैं। खबरें तो यहां तक आ रही है कि यह राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं और फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। अब थिएटरस के बाद ओटीटी से भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई की है।
