साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म “अरनमनई 4” के पोस्टर को लेकर चर्चा में चल रही है तमन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया है। तमन्ना भाटिया को पिछली बार फिल्म जेलर में देखा गया था इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब तमन्ना को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि वह जल्द ही तमिल फिल्म अरनमनई 4 में नजर आने वाली है। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की जानकारी दी है। इस पोस्ट को तमन्ना ने शेयर करते हुए लिखा है कि अपनी कुर्सियों की पेटियां को कसकर बांध लें आपके सामने हाजिर है

अरनमणई 4 का फर्स्ट पोस्टर।

इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के अलावा साउथ सुपरस्टार राशि खन्ना भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है यह फिल्म अगले साल 2024 में पोंगल के उत्सव पर थिएटरो में रिलीज की जाएगी।

बता दे की फिल्म अरनमनई फ्रेंचाइजी के अब तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं और खास बात यह है कि यह तीनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है और सफल साबित हुई है। तमन्ना को सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरी 2 में देखा गया था। वही वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना जल्द ही फिल्म थलापति 68 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में विजय भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *