ग्लैमर वर्ल्ड में अब “टाइगर 3” को लेकर नया अपडेट सामने आया है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है सलमान के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब एक अच्छी खबर आ रही है। शाहरुख खान की फिल्म जवान के बाद अब सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचाया था और फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई थी।

बताया जा रहा था की फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में नाकामयाब रही , हालांकि अब जल्द ही उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने वाली है इस फिल्म का फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
कुछ दिनों पहले ही “टाइगर 3” का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। इसमें सलमान और कैटरीना का जबर्दस्त अंदाज और एक्शन देखने को मिला। पोस्टर में दोनों बड़े ही शानदार लग रहे थे। बता दें कि सलमान खान स्टारर यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
सूत्रों से पता चला है कि टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी दिखाई देने वाले हैं इसके साथ ही इसमें करण अर्जुन यानी शाहरुख खान और सलमान की जोड़ी भी एक बार फिर साथ में देखने को मिलेगी। इससे पहले सलमान किंग खान की फिल्म पठान में कैमियो भूमिका में दिखाई दिए थे अब किंग खान भाईजान की फिल्म में कैमियो भूमिका करने जा रहे हैं।

टाइगर 3 की शूटिंग के बाद और इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अब सलमान खान कुछ-कुछ होता है कि 25 साल बाद एक बार फिर से करण जौहर की अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान तमिल डायरेक्टर विष्णुवर्धन संभालेंगे।अब हाल ही में टाइगर 3 एक्टर की और अनटाइटल फिल्म की शूटिंग को लेकर नई अपडेट सामने आई है।
