भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच हो चुके हैं जिसमें भारत ने दोनों मैचों में जीत हासिल की है और सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इन दोनों ही मैचों में भारत के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा, कोहली और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया था। इन दोनों ही मैचों में केएल राहुल ने कप्तानी की जो की बेहतर दिखाई दी और टीम दोनों ही मुकाबले को जीतने में कामयाब रही। लेकिन अब तीसरे वनडे में कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है और रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की वापसी की जा रही है। तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है।

वही वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से अक्षर पटेल को भी बाहर कर दिया गया है। वह मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं और रिहैब में कर रहे हैं। एशिया कप के दौरान उन्हें चोट लगी थी। अक्षर के चोटिल होने के चलते अनुभवी अश्विन को एक और मौका मिल सकता है। उन्होंने सीरीज के पहले दो मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और वर्ल्ड कप की दावेदारी पेश की है।

सूत्रों से पता चला है कि इंदौर वनडे में नहीं खेलने वाले बुमराह भी टीम में शामिल हो सकते हैं। यानी ऑस्ट्रेलिया-भारत तीसरे वनडे में कोहली ,रोहित ,हार्दिक ,बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे।
