बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाने की जानकारी इनफॉरमेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर दी है। अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित “दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया जा रहा है।
वही अनुराग ठाकुर ने वहीदा रहमान को अवार्ड देने के साथ-साथ उनकी उपलब्धियां भी गिनवाई अनुराग ठाकुर ने लिखा कि “वहीदा रहमान को फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए क्रिटिक्स ने खूब सराहा है उनकी प्रमुख फिल्मों में प्यास, कागज के फूल , चोदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड ,खामोशी समेत कई नाम बेशुमार और चर्चित हैं। पांच दशक के करियर में उन्होंने अपने हर किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है।

वही अनुराग ठाकुर ने वहीदा रहमान की तारीफ करते हुए आगे लिखा है कि “उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला है, “पद्मश्री” और “पद्मभूषण” पुरस्कार से सम्मानित वहीदा रहमान जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण ,प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने में सक्षम रही है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।
मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके काम का सम्मान करता हूं जो हमारी फिल्म है हिस्ट्री का अभिन्न हिस्सा है।
