बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बॉलीवुड की “जान” मानी जाने वाले अभिनेता देव आनंद का आज 100वा जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट लिखते हुए फोटो शेयर की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी फिल्मों ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि भारत की एक्पीरियंस को भी दर्शाया है। बता दे की साल 2011 में 88 वर्ष की उम्र में देव आनंद का निधन हो गया था।

देव आनंद ने हम दोनों ,तेरे घर के सामने, सीआईडी और गाइड जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए उनके साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही पीएम मोदी ने एक पोस्ट लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि “देव आनंद जी को एक सदाबहार आइकॉन के तौर पर याद किया जाता है। कहानी कहने के उनके टैलेंट और सिनेमा के लिए उनका जुनून बेजोड़ था। उनकी फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती थी बल्कि भारत के बदलते समाज और आकांक्षाओं को भी दर्शाती थी। उनका सदाबहार प्रदर्शन पीडियों को प्रभावित करता रहता है। उनकी 100वी जयंती पर उन्हें याद करता हूं”।

देव आनंद जी ने भारतीय सिनेमा में बहुत ही बेजोड़ योगदान दिया है। उनके बेहतरीन योगदान के लिए देव आनंद को 2001 में पद्मभूषण और 2002 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *