बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से राजश्री फिल्म के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। सलमान खान 8 साल पहले राशि फिल्म के साथ “प्रेम रतन धन पायो” फिल्म में नजर आए थे।लेकिन अब फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह जल्द ही सलमान खान के साथ एक बार फिर से काम करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी फिल्म की स्क्रिप्ट और उसके शुरुआत प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।

सूरज बढ़जात्य ने कहा कि वह चाहते हैं कि सलमान के साथ उनका प्रोजेक्ट उनकी पिछली फिल्म की तरह यादगार रहे सूरज ने कहा मैं और सलमान काफी समय के बाद आ रहे हैं इसलिए फिल्म खास होनी चाहिए। मैं अगले साल के बीच में फिल्म की शुरुआत करूंगा।

बता दें कि सलमान और सूरज ने आखिरी बार 2015 में फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” में एक साथ काम किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 388.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में सलमान खान ने प्रेम का रोल निभाया था। इसमें सलमान खान के साथ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थी। दोनों की ही जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को देखकर दर्शकों ने फिल्म की सराहना भी की थी।और अब फिर अगली आने वाली फिल्म में फिर से सलमान खान यानी प्रेम नजर आ सकते हैं।

बता दें कि सूरज और सलमान खान ने सलमान खान स्टारर फिल्म “हम आपके हैं कौन” में साथ काम किया था। सूरज बढ़जाता ने फिल्म का डायरेक्शन किया था जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। और इससे फिल्म से सलमान खान को एक अलग ही पहचान मिली थी। फिल्म में सलमान खान का नाम प्रेम था।

अगर सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान नवंबर 2023 से विष्णुवर्धन की अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं वह फिल्म के लिए एक खास लुक में नजर आने वाले हैं जिसमें वह आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *