रणबीर कपूर स्टारर फिल्म “एनिमल” इन दिनों बड़ी ही चर्चा में चल रही है। फिल्म के मेकर्स आए दिन फिल्म से किसी न किसी एक्ट्रेस या एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने रश्मिका मंडाना और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर फिल्म से जारी किया था। और अब बॉबी देओल का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है।

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंडाना भी लीड रोल में नजर आएगी। मेकर्स एक-एक करके फिल्म की पूरी कास्ट का लुक रिवील कर रहे हैं। अभी तक फिल्म से रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंडाना और बॉबी देओल का पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में वह सभी खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंडाना के पोस्टर को छोड़कर सभी का पोस्टर थ्रिल पैदा कर रहा है। ऐसे लुक में बॉबी देओल को इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

इस पोस्टर को बॉबी और डायरेक्टर संदीप रेड्डी बंगा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है बॉबी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “एनिमल का एनिमी” ।
बता दे की फिल्म का टीज़र 28 सितंबर को सुबह 10:00 बजे रिलीज होने जा रहा है। जिससे कि रणबीर कपूर के चाहने वाले उनके इस फिल्म के बारे में अंदाजा लगा पाएंगे। वैसे फिल्म के पोस्टर जैसे-जैसे रिवील होते जा रहे हैं वैसे ही दर्शकों का और स्टार्स के फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है और वह अब फिल्म के टीज़र और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर तो 28 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है अब देखना यह होगा कि ट्रेलर कब रिलीज होता है।

