रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म “गेम चेंजर” आजकल बड़ी ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। जिससे की मेकर्स ने धांसू कमाई की है। बताया जा रहा है की फिल्म के ओटीटी राइट्स ₹270 करोड रुपए में बिके हैं। इस फिल्म में रामचरण और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। कियारा ने अपनी शादी के बाद फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू की थी। निर्देशक शंकर ने भी हैदराबाद के शेड्यूल की एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है की फिल्म की रिलीज से पहले ही इस फिल्म के ओटीटी राइटस बिक चुके हैं और फिल्म ने धांसू कमाई की है।

बता दे की फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 (zee)5 ने 270 करोड रुपए में खरीदे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक मनोवाला विजय बालन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि निर्देशक शंकर की गेम चेंजर पोस्ट थियेटर रिलीज राइट्स बिक चुकी हैं। Zee 5 ने इस फिल्म के राइट्स 270 करोड रुपए में खरीदे हैं। इस फिल्म को मेकर्स साल 2024 में थिएटर में रिलीज करने वाले हैं।

बता दें कि यह एक पॉलीटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है जो बड़ी ही मजेदार कहानी के साथ दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। रामचरण के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के साथ रणबीर सिंह भी नजर आएंगे। जिस तरह फिल्म के ओटीटी राइट्स इतने महंगे बिके हैं। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म बहुत ही धांसू होने वाली है और पूरा पैसा वसूल होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *