संजय दत्त स्टारर फिल्म “डबल आईस्मार्ट” का पोस्टर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। संजय दत्त इस फिल्म को लेकर बड़े ही चर्चा में चल रहे हैं। इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ द्वारा किया जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें संजय दत्त का अवतार भी नजर आ रहा है। संजय दत्त इसमें एक डेशिंग हीरो की तरह दिख रहे हैं हाथों में राइफल लिए हुए नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त ने भी फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में सत्यदेव नाभा नतेश और निधि अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 मार्च को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। इसे हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। बता देंगे यह फिल्म साल 2019 में आई फिल्म “आई स्मार्ट शंकर” की सीक्वल है। इसका निर्देशन भी पुरी जगन्नाथ ने ही किया था। यह फिल्म केवल 15 करोड रुपए की लागत में बनी थी। इस फिल्म ने 85 करोड रुपए से अधिक की कमाई की थी और फिल्म लोगों का काफी पसंद आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *