कंगना रानौत इन दिनों अपनी फिल्म “चंद्रमुखी 2” को लेकर चर्चा में चल रही है। चंद्रमुखी 2, 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल ,तेलगु, कन्नड़ आदि भाषाओं में रिलीज की गई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया भी मिल चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुरूआती 3 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 17.60 करोड रुपए का आंकड़ा ही पार किया है।

“चंद्रमुखी 2” में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म चंद्रमुखी 2 में कंगना रनौत चंद्रमुखी की भूमिका में नजर आई है।और इस फिल्म में उनकी अदाकारी भी काफी पसंद आई है। फिल्म में कंगना रनौत बहुत ही खूबसूरत नजर आई है। कंगना रनौत के साथ लीड रोल में राघव लॉरेंस एक्शन और कहानी को पूरा करते नजर आए हैं।

वही चार से ज्यादा रेटिंग मिलने पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट भी किया है सोशल मीडिया पर एक क्रिटिक को टैग करते हुए लिखा “लगता है कि इस फिल्म को चार रेटिंग देने के बाद आप इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अपडेट देना भूल गए हैं, मेरा मतलब चंद्रमुखी 2 से है” कंगना ने इस कमेंट का उत्तर देते हुए कहा है की “बड़ी कसक है आपके सीने में नींद नहीं आ रही चंद्रमुखी के बारे में सोच रहे हो क्या? मुझसे पूछ लेते, उसके बाद कंगना रनौत ने फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में भी अपडेट दिया है कंगना रनौत ने बताया की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 40 करोड रुपए का कलेक्शन तीन दिनों में कर लिया है।

इसके बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ही इस पोस्ट को लेकर ही कला के बारे में एक अच्छा सा कमेंट किया है कंगना ने एक लिखा की “सफलता के कई मायने होते हैं कला सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होती यह एक कलाकार का अधिकार है कि वह अपनी कला को आगे ले जाए और उन्नति करें। आप उसे शर्मिंदा नहीं कर सकते और उस पर आरोप भी नहीं लगा सकते, सफलता के कई स्तर होते हैं कल के मामले में अच्छा और बुरा होना सब्जेक्टिव होता है, कला से सब की उम्मीदें अलग होती हैं”।

इस तरह कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर आए कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। वैसे अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही है लोगों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है। फिल्म देखकर लौटे दर्शकों से बातचीत करने पर पता चला की फिल्म की कहानी और सभी कलाकारों की एक्टिंग अच्छी है। फिल्म पैसा वसूल है, लेकिन बीच में कुछ बोर होने लगती है अगर ओवरऑल रेटिंग की बात करें तो फिल्म को चार रेटिंग मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *