साउथ सुपरस्टार शिवकुमार आजकल अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कन्नड़ के सुपरस्टार शिव कुमार अभी अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म “घोस्ट” में बिजी है। वही हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरो में 19 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

शिवकुमार इस फिल्म में एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। जो जेल पर कब्जा करेंगे। फिल्म का ट्रेलर बड़ा ही धांसू है। फैंस को यह बड़ा ही पसंद आया है और इस ट्रेलर के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही इस पर मिलियंस में व्यू भी आ गए हैं। अब शिव कुमार के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस शिवकुमार का एक्शन देखने के लिए बेताब हैं।

एक्शन लवर के लिए यह फिल्म बहुत ही मजेदार होने वाली है और फुल पैसा वसूल होने वाली है। फिल्म में भरपूर एक्शन दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसकी कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिससे कि यह और भी ज्यादा अवेटेड फिल्म बन जाती है। इस फिल्म में बॉलीवुड की कॉमेडियन एक्टर सुपरस्टार अनुपम खेर भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो फिल्म के ट्रेलर में एक्शन तो भरपूर है ही साथ में दिखाया गया है कि किस तरह जेल में कैदियों को बंदी बनाया जाता है और कैदी इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं और वह जेल पर कब्जा कर लेते हैं। इसी फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है और पूरी कहानी के लिए अब फिल्म देखना जरूरी हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *