सनी देओल हाल ही में अपनी फिल्म “ग़दर 2” से काफी चर्चा में आ गए हैं। एक बार फिर वह बॉलीवुड में अपना कम बैक कर चुके हैं। फिल्म ग़दर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरऑल 500 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया था और फिल्म कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही थी।

फिल्म ने फिर से एक बार दर्शकों के दिलों पर राज किया था। वही फिल्म गदर टू में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी लोगों को बहुत ही पसंद आई थी। फिल्म की स्टोरी भी लोगों को दिल छू जाने वाली लगी। अब इतने रिकॉर्ड बनाने के बाद और बॉक्स ऑफिस पर ग़दर 2 के चलते राज कर रहे सनी देओल कि इस सफलता को देखते हुए खबर आ रही है कि उनकी अगली फिल्म के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 95 करोड रुपए का ऑफर दिया है।
सनी की अगली फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रही है। रिपोर्टर्स के अनुसार इस फिल्म के लिए सनी ने आमिर खान के साथ हाथ मिलाया है। आमिर इस फिल्म का निर्माण करेंगे और राजकुमार संतोषी इस फिल्म के निर्देशक होंगे। चर्चा है कि 19 अक्टूबर को इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा और यह लोगों के सामने अनाउंसमेंट की जाएगी। सूत्रों के फिल्म जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को सनी की गदर 2 की सफलता का भरपूर फायदा मिलेगा।
