प्रशांत नील ने पिछले साल जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की थी। अब सूत्रों से पता चल रहा है कि दोनों ने फिल्म के लिए साथ में काम करने के लिए हाथ मिलाया है इसके बाद दोनों अपने-अपने अन्य फिल्मों में व्यस्त हो गए थे। अब निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि अगले साल अप्रैल में प्रशांत और एनटीआर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। कंपनी ने लिखा है कि ग्रैंड सीन वाली यह फिल्म, इंडियन सिनेमा में नए आयाम स्थापित करेगी।
यह जूनियर एनटीआर और प्रशांत की पहली साझेदारी है रिपोर्टर्स के अनुसार आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है वहीं जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म देवरा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं हाल ही में उनके फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म दो भागों में रिलीज रिलीज होगी इसका अगला भाग साल अप्रैल में रिलीज होगा।
अभिनेता जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रहे हैं वह रितिक रोशन की फिल्म “वार 2” में अभी नजर आने वाले हैं दूसरी तरफ प्रशांत नील अपनी फिल्म “सालार” को लेकर भी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है ,यह फिल्म बहुत ही ज्यादा चर्चा में चल रही है यह दिसंबर में शाहरुख खान की फिल्म डंकी के साथ क्लेश करने आ रही है इस टकराव के कारण भी दोनों फिल्मों की खूब चर्चा हो रही है कि साथ में दोनों फिल्में रिलीज होने वाली है सालार की रिलीज के बाद प्रशांत “KGF 3” पर भी काम शुरू करेंगे।
