कंगना रानाउत इन दिनों अपनी फिल्म “चंद्रमुखी 2” को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में चल रही है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म में कंगना ने चंद्रमुखी का रोल निभाया है जो बहुत ही सराहा जा रहा है कंगना के फैंस को कंगना की एक्टिंग और कंगना का लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। फिल्म में कंगना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। वही कंगना बैक टू बैक अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

चंद्रमुखी 2 के बाद अब कंगना रनौत फिल्म “तेजस” में एक एयर फोर्स ऑफिसर के रूप में दिखाई देने वाली है हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह फिल्म आतंक के खिलाफ मिशन पर बेस्ड दिखाई गई है। 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के मौके पर इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया। फिल्म में कंगना ने तेजस गिल नाम की एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाया है। ट्रेलर में उनका देश भक्ति से लबरेज जांबाज अंदाज नजर आ रहा है इसकी कहानी पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारतीय वायु सेना के एक मिशन पर बेस्ड है। ट्रेलर में कंगना यह संदेश देती दिख रही है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को इसे अपने निजी मामला समझना चाहिए। वही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेलर को बहुत प्यार मिल रहा है और दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं फिल्म का ट्रेलर बहुत ही धांसू है।

बीएफएक्स पर फिल्म लड़ाकू विमान की उड़ान भी नजर आ रही है फिल्म तेजस का नाम भारत में बनने वाले लड़ाकू विमान तेजस के नाम पर रखा गया है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वायु सेनl के पायलट देश की रक्षा के लिए किस हद तक जाते हैं और उन्हें किस चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म सर्वेश मेवाड़ा ने निर्देशित की है यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी।

जैसा कि हमने बताया कंगना बैक टू बैक अपने नए-नए और अलग किरदारों के प्रोजेक्ट्स जनता के सामने लेकर आ रही हैं। जिस तरह उन्होंने चंद्रमुखी में सबसे अलग किरदार निभाया चंद्रमुखी का वहीं अब वह फिल्म तेजस में एक एयर फोर्स पायलट की भूमिका निभाने वाली है। जो अपने आप में ही एक अलग किरदार है वहीं इसके बाद फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली है। फिल्म के लिए कंगना रनौत ने बहुत ज्यादा मेहनत की है इसमें वह बिल्कुल ही अलग नजर आएंगि। फिल्म इमरजेंसी 24 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। फिल्म के पोस्टर और शॉर्ट वीडियो देखकर दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *