रोहित शेट्टी की फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम का अगला पार्ट “सिंघम अगेन” जल्द ही आने वाला है। रोहित शेट्टी एक बार फिर सिंघम के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अब जल्द ही फिल्म से नए-नए पोस्टर्स और न्यूज़ सामने आने वाली है। और आप न्यूज़ खबरी के द्वारा फिल्म की अपडेट पाए रहेंगे।
फिल्म के लिए इसका अंदाजा तब लगाया गया जब करीना कपूर ने फिल्म की शूटिंग से एक पिक्चर शेयर किया यानी इस फिल्म में लीड रोल में फिर से एक बार करीना कपूर दिखाई देगी। एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें एक कार हवा में उड़ रही है और फिल्म में लीड हीरोइन का रोल निभाने वाली करीना नाइट सूट पहने इसके आगे खड़ी हुई दिखाई दे रही है। करीना ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि “क्या मुझे यह बताने की जरूरत है कि मैं किसके लिए शूटिंग कर रही हूं, वह मेरे सबसे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक है, यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है लेकिन आखिरी नहीं “रेडी स्टेडी गो रोहित शेट्टी” ।

बता दे की डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी एक्शन फिल्मों के लिए काफी ही जाने जाते हैं यह बॉलीवुड एक्टर्स से ताबड़तोड़ एक्शन करवाते हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आता है उनकी फिल्मों में अक्सर आप गाड़ियों को उड़ता हुआ देखेंगे यानी बम से उड़ता हुआ। यह धांसू एक्शन करते हुए देखे सकते हैं। पहले यह एक्शन साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में ज्यादा देखा जाता था लेकिन डायरेक्टर्स अब बॉलीवुड की फिल्मों में भी धांसू एक्शन दिखlने लगे जिसे बॉलीवुड को पसंद करने वाली ऑडियंस भी काफी पसंद करती है।

बता दे की फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम की सभी फिल्में अभी तक सुपर डुपर हिट हुई है और दर्शकों के दिलों पर राज किया है वही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही है अब सिंघम अगेन भी जल्द ही सिनेमाघर में दर्शकों के लिए पेश की जाएगी। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म स्टार फिल्म की शूटिंग में बिजी है।
