बॉलीवुड सेंसेशन नेहा धूपिया जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है वह अपनी फर्स्ट फुल टाइम ओटीटी वेब सीरीज में कॉमेडी करती नजर आएंगी। नेहा धूपिया ह्यूमन रिलेशन को लेकर एक नई और अनोखी कॉमेडी वेब सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। यह शो फैमिली को ध्यान में रखते हुए कॉमिक अंदाज में तैयार किया जा रहा है और इसे मुंबई और दिल्ली में शूट किया जा रहा है। इस शो का निर्देशन एक नवोदित निर्देशक द्वारा किया जा रहा है और इसकी शूटिंग अक्टूबर में ही शुरू होने का अंदाजा है।

नेहा ने ओटीटी पर पहले लस्ट स्टोरी में अभिनय किया था। जो आशी दुआ द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्मों की सीरीज थी और अब पहली बार नेहा एक डिजिटल सीरीज के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। इसके अलावा वे ए थर्सडे में भी नजर आई, जो ओटीटी पर रिलीज हुई। इस नए शो के बारे में नेहा ने कहा “मैं इस अद्भुत प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं जो न केवल ओटीटी सीरीज फील्ड में मेरी शुरुआत का प्रतीक है बल्कि यह एक मजेदार कॉन्सेप्ट भी है और मैं एक पूरी नई सीरीज का हिस्सा बनने का वेट नहीं कर पा रही।

बता दें कि नेहा धूपिया का कैरियर फिल्मों में कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। जल्द ही यह फिल्मों से गायब होती नजर आई और फिर कई शोज में भी नजर आए जैसे रियलिटी शो में भी नजर आई लेकिन वहां भी इनका करियर कुछ ज्यादा चमक नहीं पाया। इसके बाद अब कुछ वेब सीरीज में भी रोल करते नजर आई है लेकिन यह एक पहली कॉमेडी वेब सीरीज होगी ,जिसमें नेहा पूरी वेब सीरीज में नजर आने वाली ह। इसके लिए है नेहा धूपिया भी बड़ी एक्साइटेड है अब अक्टूबर में जल्द ही इस वेब सीरीज की शूटिंग भी शुरू होने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *