गर्ल गैंग के साथ एडवेंचर पर निकलने के लिए दंगल गर्ल अब बिल्कुल तैयार हैं। बाइक से 18000 फीट ऊंचाई पर गर्ल गैंग के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आने वाली है दंगल गर्ल सना शेख। यह एडवेंचर फिल्म धक-धक में देखने को मिलेगा। तापसी पन्नू के प्रोडक्शन और बोयकॉम 18 के बैनर तले बन रही फिल्म धक-धक में चार महिलाओं की कहानी बताई गई है इसमें फातिमा सना शेख, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक और संजना संगी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म की कहानी काफी क्लियर हो चुकी है कि यह फिल्म वूमेन ओरिएंटेड है जो एक एडवेंचर पर निकलती है।

फिल्म “धक धक” का 3 मिनट का यह ट्रेलर काफी एंजॉयिंग और एक्साइटिंग है। इस ट्रेलर में अलग-अलग उम्र की चार महिलाओं की कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख अपने ही अंदाज में बाइक राइडिंग कृति है। फिल्म में फातिमा सना शेख का लुक फूंकिंग दिखाया गया है जो हर जगह शूटिंग करती नजर आ रही है और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर का किरदार निभा रही है। उसके बाद 70 साल की उम्र में नई एक और बाइकर नानी की बुलेट पर धमाकेदार एंट्री होती है जिसका रोल रत्ना पाठक निभा रही है। इसके बाद ट्रेलर में दिया मिर्जा और संजना संगी के किरदार को इंट्रोड्यूस कराया गया है।

दिया मिर्जा जो मुस्लिम महिला के किरदार का रोल अदा कर रही है और जुगाड़ू मैकेनिक भी है इसके अलावा संजना संगी फिल्म में पहली बार बाइक पर सवार होकर एक लंबी जर्नी पर निकल जाती हैं इस तरह इन चारों महिलाओं की कहानी को दर्शाया गया है और वूमेन एंपावरमेंट को बताया गया है

यह पहली बार है जब यह चारों तारा एक्ट्रेस साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी फिल्म चार आम महिलाओं के घूमती नजर आने वाली है यह फिल्म सिनेमा घरों में 13 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *