ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2019 में स्ट्रीम हुई वेब सीरीज “स्कूप” ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(BIFF) में झंडा गाढ़ दिए है। हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स पर आई यह वेब सीरीज इसको दर्शकों ने काफी ही पसंद किया था। इस सीरीज में करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में नजर आई थी। जिनके शानदार अभिनय और किरदार ने भी सभी का दिल जीत लिया था और करिश्मा तन्ना ने अपना एक मुकाम हासिल किया था। इस सीरीज को हाल ही में हुए बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियन वेब सीरीज और सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल हुआ था।

बता दे कि अब इस वेब सीरीज ने दोनों ही कैटेगरी में जीत हासिल कर ली है जिनकी जानकारी निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के थ्रू शेयर की है हंसल ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा है कि दो नॉमिनेशन और दो ही अवार्ड नेटफ्लिक्स पर आई स्कूप को बुसान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियन वेब सीरीज और करिश्मा तन्ना को अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ लीड एक्ट्रेस का खिताब मिला है। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय वेब सीरीज को अवार्ड मिलना बड़े ही सम्मान की बात है और यह पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है।

स्कूप की कहानी पत्रकार जिग्ना बोरा की 2019 में आई किताब “बिहाइंड वॉर्स इन बायकुला माय डेज इन प्रिजन” पर आधारित है। सीरीज में जून 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या की कहानी दिखाई गई है। जिसका आरोप गैंगस्टर राजेंद्र निक्लजे उर्फ छोटा राजन और बोरा सहित 11 अन्य लोगों पर लगा था। मई 2018 में इस मामले में राजन सहित आठ लोगों को दोषी करार दिया गया था और जिगना बरी हो गई थी।

यह वेब सीरीज इसी सच्ची घटना पर बनाई गई थी जो कि लोगों ने बहुत ही पसंद की थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। अब बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस वेब सीरीज को सम्मानित होना और दो अवार्ड मिलना भारत के लिए बहुत बड़ी बात है और बहुत सम्मान की बात है।

बता दें की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे की मंजी हुई जानी-मानी हस्ती रही है। इन्होंने कई सीरियल, डेली शॉप में और कई रियलिटी शो में झंडे गाड़े हैं। वहीं लोग इन्हें छोटे पर्दे पर देखना काफी पसंद करते हैं इसके बाद इन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है जो लोगों को पसंद आया। अब यह काफी समय से वेब सीरीज के लिए भी काम कर रही हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आ रही है। करिश्मा तन्ना एक मंजी हुई एक्ट्रेस है जिनको बुसान फिल्म फेस्टिवल में वेब सीरीज स्कूप के लिए अवार्ड मिलना लाजमी है। यह वह एक मेहनती कलाकार है। बुसान फिल्म फेस्टिवल में उनके इसी मेहनत को सराहना मिली है और सम्मान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *