फिल्म “लियो” आजकल बड़ी ही चर्चा में चल रही है। फिल्म के मेकर्स आए दिन फिल्म के नए-नए पोस्टर रिलीज करते रहते हैं और अब फिल्म की रिलीज डेट भी नजदीकी आ गई है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है। बता दे की फिल्म में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने लीड रोल किया है। फिल्म में संजय दत्त भी विजय के साथ ऐक्शन करते नजर आएंगे।

बीते कुछ सालों से संजय दत्त साउथ फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं और विलेन के रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त का क्रेज इतना बढ़ चुका है कि दर्शकों को फिल्म में संजय दत्त के होने की भनक से ही फिल्म के रेटिंग्स काफी हाई हो जाते हैं वहीं फिल्म लियो में अब संजय दत्त एक बार फिर दिखाई देने वाले हैं। बता दे की फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है जिसमें संजय और विजय भिड़ते हुए नजर आएंगे। संजय और विजय दोनों का ही धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा यह फिल्म एक्शन लवरस् के लिए बहुत खास होने वाली है।

फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी। जहां फिल्म का प्रमोशन भी अब जोरों शोरों पर है वही एक्टर की फीस को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। रिपोर्टर्स के मुताबिक विजय ने लियो के लिए कथित तौर पर 120 करोड रुपए की फीस चार्ज की है अब रजनीकांत के बाद विजय साउथ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन चुके हैं। विजय ने बैटरी में एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी जिसमें उन्हें ₹500 मिले थे और अब 100 करोड रुपए कमाने वाले एक्टर बन गए हैं। वही फिल्म का बजट की बात करें तो फिल्म 300 करोड रुपए में बनी है फिल्म को सेंसर बोर्ड ने “U/A” सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 13 बदलाव करने के आदेश दिए थे और उन्होंने इन्हें किया भी है। 13 बदलाव करने की वजह थी कि फ़िल्म में कुछ अपशब्द और हिंसक दृश्य दिखाए गए थे जिनमें बदलाव की मांग हुई है।

यह एक फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे लोकेश ने रत्ना कुमार और धीरज के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म में विजय और संजय के अलावा अर्जुन सरजा और तृषा अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *