बॉलीवुड सुपरस्टार् सलमान खान का फेमस और ब्लॉकबस्टर रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही अपना नाया सीजन “बिग बॉस 17” टीवी पर शुरू होने जा रहा है। भारत का सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस फिर से नया सीजन टीवी पर ला रहा है अभी कुछ सीजन ओटीटी पर रिलीज हुए थे लेकिन अब एक बार फिर 2023 में बिग बॉस शुरू होने जा रहा है। इस इस शो को एक बार फिर से सलमान खान ही होस्ट करने जा रहे हैं।

इसके पहले बिग बॉस 17 के सेट से सलमान की लेटेस्ट तस्वीरें लीक हो गई है भारत की जनता सलमान खान के इस शो का बेसब्री से इंतजार करती है अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं इस बीच शो के ग्रैंड प्रीमियर की बात भी सामने आई है।

शो के ग्रैंड प्रीमियर से शो के होस्ट सलमान खान की पहली तस्वीर सामने आई है वही यह शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर दो दिन बाद यानी 15 अक्टूबर को होने वाला है उससे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियम की झलक सामने आई है इन फोटोस में होस्ट सलमान खान का स्वैग नजर आ रहा है तस्वीर में सलमान खान का अलग लुक दिखाई दे रहा है इसके अलावा बिग बॉस 17 के लिए बना यह सेट भी आपको काफी ज्यादा आकर्षित लगेगा।

अब तक बिग बॉस के सभी सीजन बड़े ही लोकप्रिय रहे हैं और उसमें सलमान खान अपने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग का तड़का लगाते हुए नजर आते हैं। इस बार बिग बॉस के घर में लगभग 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आने वाली है वही इशा मालवी और विवेक चौधरी जैसे तमाम कई और सेलेब्स और नॉन सेलेब्स हस्तियां बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।

बता दें कि यह शो 15 अक्टूबर से रात 9:00 बजे शुरू होने जा रहा है दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर 24 घंटे लाइव देख सकते हैं इसके अलावा दर्शक सोमवार से शुक्रवार को रात 10:00 बजे और शनिवार, रविवार को रात 9:00 बजे इस शो को कलर्स चैनल पर देख कर आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *