अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म “मिशन रानीगंज” इसी महीने सिनेमाघरो में रिलीज की गई है फिल्म को दर्शको के द्वारा अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है यह फिल्म एक रेस्क्यू मिशन पर आधारित है फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हुई जो की एक सत्य घटना से प्रेरित है पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। फिल्म में परिणीती चोपड़ा ने ऑन स्क्रीन अक्षय कुमार के पत्नी की भूमिका अदा की है।

थिएटर से फिल्म देखकर निकले वह भी इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं चाहे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा रही है लेकिन लोगों को इसकी स्टोरी और अक्षय कुमार की एक्टिंग भा रही है लोगों को इस सत्य घटना के बारे में पता चल रहा है तो लोग मेकर्स की तारीफ करते नहीं थक रहे। मिशन रानीगंज की कहानी लाखों लोगों को प्रेरित करती है रानीगंज कोयला खदान से 65 मजदूरों को जसवंत सिंह गिल ने कैसे रेस्क्यू किया था। इस सच्चे हीरो की कहानी को अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के जरिए दर्शकों को तक पहुंचाया है।

अब सामने आई जानकारी के मुताबिक ऑस्कर एकेडमी में मिशन रानीगंज को इस फिल्म को मेकर्स सबमिट करने वाले हैं नेशनल सिनेमा डे के दिन मेकर्स ने यह बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म को ऑस्कर में भेजना की बात कही है। ऑस्कर अवार्ड का हर साल फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं अगले साल 96 वे अकादमी अवार्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजेलिस में होंगे। इस प्रतिष्ठित अवार्ड लिस्ट में नॉमिनेशन में किस-किस हॉलीवुड और इंडियन फिल्म ने अपनी जगह बनाई है इसकी घोषणा 23 जनवरी को होगी।

बता दें कि 2022 में एसएस राजामौली अपनी फिल्म RRR को ऑस्कर्स में लेकर गए थे जिसे बेस्ट सोंग्स के कैटेगरी में जीत हासिल हुई थी। फिल्म के नाटू नाटू गाने ने ऑस्कर अपने नाम किया था। वही ऑफिशल एंट्री के तौर पर गुजराती फिल्म छेलो शो को भेजा गया था जो इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स की शार्ट लिस्ट मैं शामिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *