बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विकी कौशल हाल ही में अपनी फिल्म “सेम बहादुर” को लेकर चर्चा में चल रहे हैं आए दिन मेकर्स फिल्म का कोई ना कोई नया पोस्टर रिलीज करते रहते हैं। अब हाल ही में आज यानी 13 अक्टूबर को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। यह टीजर धांसू तरह से पेश किया गया है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के ऊपर बनाई गई है। भारत के पहले फील्ड मार्शल सेम मानेक शॉ के रोल में विकी का दमदार कैरेक्टर नजर आ रहा है।

बता दे कि विकी का यह लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लगभग डेढ़ मिनट के टीजर में विकी कौशल का स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा है और फिल्म में उनके लुक ,एक्सप्रेशन और फौजी एटीट्यूड से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक के किरदार में खुद को डालने के लिए विक्की की मेहनत टीजर में साफ झलकती नजर आ रही है। 13 अक्टूबर को रिलीज हुआ फिल्म का टीजर, 14 अक्टूबर को भारत पाक के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच से पहले फैंस के लिए ट्रीट साबित हुआ है।

देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं सेम बहादुर के इस लेटेस्ट टीजर में आप देख सकते हैं कि इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल के रोल में विकी कौशल के लुक को काफी हद तक सेम बहादुर जैसा बनाया गया है उरी फिल्म से पहचान पाने वाले विकी कौशल एक बार फिर अब आर्मी की यूनिफॉर्म में नजर आने वाले हैं। URI में दर्शकों ने उनका यह लुक इतना ज्यादा पसंद किया था कि उससे विकी कौशल की एक अलग पहचान बन गई थी। उनके दमदार डायलॉग रोंगटे खड़े करने वाले थे। जिससे अपने आप देशभक्ति की भावना लोगों में भर जाती है।

इस टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ने लगेगी क्योंकि इस फिल्म में भी विकी कौशल इसी तरह के डायलॉग डिलीवरी करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। विकी कौशल की यह फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” के साथ क्लेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *