बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन आजकल अपनी फिल्म “चंदू चैंपियन” को लेकर बड़े ही चर्चा में चल रहे हैं अभी हाल ही में वह फिल्म चंदू चैंपियन की शेड्यूलिंग के चलते फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म के लिए 8 मिनट का सिंगल टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है इसके लिए कार्तिक आर्यन की बड़ी ही तारीफ की जा रही है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था। वहीं अब फिल्म को लेकर नहीं जानकारियां सामने आ रही है कार्तिक अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का लुक सबसे अलग दिखने वाला है वह एक वॉरियर के रूप में नजर आने वाले हैं।
फिल्म के इस अवतार के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है कैरेक्टर को पूरा जीने के लिए उन्होंने इसके लिए अपना बड़ा ही पसीना बहाया है हाल ही में कार्तिक ने खुलासा भी किया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल टेक वॉर सीक्वेंस शूट करने के लिए वह बड़े ही खुश हैं और यह सीन बड़ा ही चुनौती पूर्ण था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि “यह 8 मिनट लंबा सिंगल शॉट वार सीक्वेंस सबसे चुनौती पूर्ण, शानदार और हां कठिन भी था, लेकिन यह मेरे अभिनय करियर का सबसे यादगार शॉर्ट बन गया ,मुझे संजोने लायक यादें देने के लिए कबीर सर को धन्यवाद।
फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नजर आ सकती है यह पैरा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके मुरलीकांत पेठकर पर बेस्ड है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर यानी 14 जून को थिएटर में रिलीज की जाएगी। अभी फिल्म की शूटिंग जारी है फिल्म का प्रोडक्शन नदियावाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है।
