सुष्मिता सेन की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज आर्या बड़ी ही लोकप्रिय रही है हॉटस्टार पर रिलीज हुई यह वेब सीरीज लोगों ने काफी पसंद की जिसके चलते मेकर्स लगातार इसके पार्ट बनाते जा रहे हैं। अब सुष्मिता सेन अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज आर्यl का थर्ड पार्ट “आर्या 3” लेकर आ रही है। हाल ही में मेकर्स ने वेब सीरीज आर्या 3 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। डायरेक्टर राम माधवनी की इस क्राइम ड्रामा सीरीज में सुष्मिता एक बार फिर बेखौफ अंदाज में नजर आने वाली है।

सुष्मिता इस वेब सीरीज में और भी घातक अवतार में देखेंगी। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे सुष्मिता सिंगल मदर बनकर अपने बच्चों के लिए सब कुछ करते हुए दिखाई देती हैं। इस सीजन में वह पहले से भी ज्यादा बेवकूफ अवतार में दिख रही है इसमें वह अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं और अब उन सभी गतिविधियों में भी शामिल हो गई है जो उन्हें पहले बिल्कुल पसंद नहीं थी। अब वह अपने पिता का अफीम का कारोबार चलl रही है।

इसमें सुष्मिता का किरदार उन रूस के डीलर्स के साथ व्यापार करते हुए दिखाई दे रहा है जो उनकी जान के पीछे पड़े थे। इन सब में उन्हें इला अरुण और इंद्र नील सेन गुप्ता जैसे नए विरोधियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है की “शुरुआत मजबूरी से जरूर हुई थी लेकिन खत्म उसकी मंजूरी से होगी” यह वेब सीरीज 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *