भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर दुनिया पर छाने को तैयार है। एक बार फिर उनका सितारा चमक चुका है भारत का हर चैंपियनशिप में नाम रोशन करने वाले और भारत के नाम गोल्ड लाने वाले नीरज चोपड़ा का नाम अब वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। इसी महीने खेले गए एशियाई खेलों में भी नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.88 मी हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

ओलंपिक और विश्व चैंपियन प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए 11 सदस्य शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं जिसकी घोषणा विश्व एथलेटिक्स निकाय द्वारा की गई है यह पहली बार है कि जब नीरज ने नामांकित्तों की सूची में जगह बनाई है। नीरज का मुकाबला इस पुरस्कार के लिए शॉट पुट विश्व चैंपियन रयान क्राऊजर, पोल बोल्ट स्टार मांडो डुप्लांटिस और 100 मीटर और 200 मी विश्व चैंपियन नूह लायल्स के साथ होगा।
कुछ इस तरह होगी चयन प्रक्रिया:
- * बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद और वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली ईमेल द्वारा अपना वोट डालेंगे , वहीं प्रशंसक वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे। वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर के लिए मतदान 28 अक्टूबर को तीन तरफा वोटिंग प्रक्रिया के बाद समाप्त होगा।
- * पांच फाइनलिस्ट एथलीटों का ऐलान 13 या 14 नवंबर को होगा। * फिर वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद के बोर्ड के नतीजे का 50% के लिए गिने जाएंगे, जबकि वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली के वोट और जनता के वोट अंतिम परिणाम के 25% के लिए गिने जाएंगे।
- * उसके बाद 11 दिसंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेता की घोषणा की जाएगी।
- नीरज चोपड़ा इंटरनेशनल एसोसिएशन का एथलेटिक्स फेडरेशन ने गुरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटो के नाम की सूची जारी की जिसमें नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। बता दे कि नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में अपने खिताब को कायम रखा। हालांकि इसके पहले वह डायमंड लिक 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे ,हालांकि इस दौरान उन्हें बाकी 10 एथलीटन से कड़ी प्रतिष्ठा परिंदा का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर के लिए चुने गए एथलीटो का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाता है इसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी 6 महाद्वीपीय क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। तीन तरफा वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा 13 या 14 नवंबर को एथलेटिक्स अंतिम पांच फाइनलिस्ट एथलीटन का ऐलान कर देंगे।
