क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है मेजबान टीम भारत और मेहमान टीम पाकिस्तान का आज वर्ल्ड कप का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ। टॉस जीतकर इंडिया ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया और मैदान में पहले बैटिंग करने पाकिस्तान टीम आई। पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही दमदार खेल नहीं खेल पाई और सभी बैट्समैन ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 50 रनों की पारी खेली और उनकी भी वापसी हो गई। उसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए और पाकिस्तान केवल 191 रनों पर सिमट गई। और भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। आज के मैच में पाकिस्तान टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और ऑल आउट हो गई। शनिवार को खेले गए मैच में इंडिया के बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने विकेट लिए।

बता दे के भारत का यह तीसरा वर्ल्ड कप मैच था अब तक के सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की है और आज के मैच में भी भारत ने अपना वर्ल्ड कप का तीसरा मैच जीत लिया। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ हुआ जो भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता। वही दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ खेला वह भी भारत ने अपने नाम किया और आज का तीसरा मैच और सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैच भारत ने अपने साथ अपने नाम कर लिया।
बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक वर्ल्ड कप के आज के मैच को मिलाकर टोटल 8 मैच खेले जा चुके हैं और आठों मैच भारत ने जीते हैं। वहीं भारत ने अपने जीत का इतिहास को कायम रखा और हेड टू हेड मैच में भारत अभी भी पाकिस्तान से 8-0 से आगे ही है।

आज के मैच की बात करें तो आज भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत गए। पाकिस्तान को 191 रनों पर ऑल आउट करने के बाद मैदान में उतरी इंडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं शुभमन 16 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद आए विराट कोहली भी 16 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने गेम संभाला वही श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और लास्ट में चौका मार कर मैच को जीत तक ले गए।
बता दे की भारतीय टीम इस समय अपने पूरे फॉर्म में चल रही है शानदार बल्लेबाज और गेंदबाजों से सजी हुई भारतीय टीम अपना अगला मैच 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ दोपहर 2:00 बजे से महाराष्ट्र के पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारत का वर्ल्ड कप का चौथा मैच होगा।
