कंगना रनौत अभी उनकी फिल्म “तेजस” को लेकर बड़ी ही चर्चा में चल रही है कंगना बैक टू बैक अपने प्रोजेक्ट्स ला रही है इससे पहले उन्होंने चंद्रमुखी 2 में काम किया और फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। दर्शकों को उनका चंद्रमुखी का लुक भी काफी पसंद आया, उसमें वह बड़ी ही खूबसूरत भी नजर आई। अब कंगना की फिल्म इमरजेंसी को लेकर वह फिर एक बार सुर्खियों में आई है। कंगना ने अपनी फिल्म “इमरजेंसी” की रिलीज डेट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया है।

कंगना रनौत ने इमरजेंसी फिल्म बनाने की चर्चा के साथ सभी को हैरत में डाल दिया थl। आपातकाल के किस्से को दिखाने वाली यह फिल्म कंगना की डायरेक्टोरियल डेब्यु फिल्म है। जिसकी रिलीज को लेकर वह खासी उत्साहित भी है फैंस भी यह फिल्म देखने के लिए बड़े उत्सुक थे की डायरेक्शन के क्षेत्र में कंगनl की आर्ट कैसी है लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक मायूसी भरी खबर सुनाई है।

पहले फिल्म नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कंगना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म अब नवंबर में रिलीज नहीं होने वाली। अभी कंगना अपनी फिल्म तेजस को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है मूवी कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है कंगना इसमें एयर फोर्स पायलट के रोल में नजर आएंगी। अलग-अलग शेड्स के कैरेक्टर करने वाली कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने बजा रही है। फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने नहीं वाली है। सलमान खान को टक्कर देने के लिए तैयार कंगना अब कदम पीछे ले चुकी हैं। ऐक्ट्रेस ने इमरजेंसी की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है।

कंगना ने पोस्ट शेयर कर कहा मेरे पास एक जरूरी घोषणा है इमरजेंसी फिल्म एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरी जिंदगी की सीख और जमा पूंजी से बनी हुई है। यह फिल्म मेरे लिए एक फिल्म नहीं है बल्कि यह मेरी काबिलियत और करैक्टर का टेस्ट भी है। टीजर और बाकी चीजों को जो रिस्पांस मिला है उसने मुझे प्रेरित किया, मेरे दिल में बहुत सारा प्यार है और मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं। कंगना ने आगे लिखा कि हमने इमरजेंसी की रिलीज डेट को 24 नवंबर अनाउंस किया था लेकिन मेरी बैक टू बैक फिल्म में रिलीज हो रही है और 2024 का क्वार्टर भी ओवर पेट्स है इसीलिए हमने इमरजेंसी को अगले साल रिलीज करने का प्लान कर दिया है। कंगना ने यह नहीं बताया की फिल्म की नई रिलीज डेट क्या होगी लेकिन उन्होंने यह बात बता दी है कि इमरजेंसी इस साल रिलीज नहीं होगी।

इस पोस्ट से पहले कंगना की फिल्म इमरजेंसी का प्रोमो पहले रिलीज हो चुका है जिसमें इंदिरा गांधी बनी कंगना रनौत का वॉइस ओवर प्ले किया गया था। इसमें कंगना का लुक भी रिवील किया गया था। वह बिल्कुल ही कैरेक्टर में नजर आ रही है। इस मूवी में अनुपम खेर भी है जो कि जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे। कंगना रनौत ने बताया था कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी प्रॉपर्टी गिरवी रखी थी, वह डेंगू से भी ग्रस्त हो गई थी लेकिन फिर भी इस फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *