फिल्म “फुकरे 3” सितम्बर में रिलीज की गई थी। यह फिल्म दूसरी फ़िल्मों जैसे कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वार के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लेश हुई थी लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए पहले वीक से ही अच्छा कलेक्शन करना शुरू कर दिया था। लोग फिल्म की रिलीज डेट सुनते ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शक फिल्म फ्रेंचाइजी फुकरे को काफी पसंद करते हैं इसने दर्शकों को काफी हसाया है और फुकरे फ्रेंचाइजी की हर फिल्म कॉमेडी से भरी हुई होती है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ताबड़तोड़ कमाई की और यह ब्लॉकबस्टर रही अब बताया जा रहा है की फिल्म ने अपने 100 करोड़ के क्लब का आंकड़ा भी पार कर लिया है फिल्म ने दुनिया भर में 107.7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी अपनी फीलिंग को शेयर करते हुए में कहा है कि “100 करोड़ के क्लब में मेरी फिल्म शामिल हो चुकी है यह सफलता कोई नहीं छीन सकता” बता दे की ऋचा चड्ढा को फिल्म इंडस्ट्री में आए 11 साल हो चुके हैं और उन्हें पहचान अपनी फिल्म फुकरे फ्रेंचाइजी से ही मिली है।

यह फुकरे का यह तीसरा पार्ट था जिसमें रिचा चड्ढा धांसू एक्टिंग करती नजर आई है। हर बार फुकरे के एक्टर और एक्ट्रेस दर्शकों का दिल जीत लेते हैं इस बार भी दर्शकों का दिल जीतने में कास्ट सफल रही। रिचा चड्ढा को हाल ही में फुकरे 3 में देखा गया इस बारे में रिचा ने कहा है कि “मैं अच्छा महसूस कर रही हूं, मैं निर्माता की बहुत आभारी हूं जिन्होंने 10 साल पहले मुझे चुना था मैं मृगदीप सिंह लांबा निर्देशक और लिखे गए किरदार के लिए लेखक विपुल बिग की भी आभारी हूं मैं बस इस बात से खुश हूं कि मैं 100 करोड रुपए के क्लब में हूं और यह मुझसे कोई नहीं छीन सकता में सेल्फ मेड वूमेन हूं , मैंने जो कुछ भी हासिल किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है इस तथ्य पर भी कि मैं अपने संघर्ष और यात्रा का उतना ही आनंद लिया जितना मैं आज अपनी सफलता का ले रही हूं” रिचा को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने 11 साल तो हो गए हैं और अभी भी वह लगाकर काम कर रही है।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रिचा जल्द ही वेब सीरीज “हीरा मंडी” में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा ,शर्लिन सहगल और संजीदा शेख भी दिखाई देंगी।

इस सीरीज को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं भंसाली ने इसे अपने करियर में अब तक का सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट बताया है इस सीरीज के अलावा वे हॉलीवुड फिल्म आइना का भी हिस्सा है इस फिल्म में उनके साथ ब्रिटिश ऐक्टर विलियम मोस्लिन भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *