एक्टर वरुण तेज इन दिनों अपनी फिल्म “ऑपरेशन वैलेंटाइन” को लेकर बड़े ही चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ फीमेल लीड रोल में मानुषी छिल्लर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी और वहीं अब फिल्म से मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। मानुषी ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की “अंतिम मुकाबले के लिए तैयार रहे, लड़ाई अभी शुरू हुई है”। बता दें कि मानुषी छिल्लर काफी समय से फिल्मों में नहीं दिखाई दे रही थी उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया था लेकिन अब वह इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद चर्चा में आ गई है। उन्होंने एक साल पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में साथ काम किया था और उनकी एक्टिंग से लोगों लोग बड़े ही प्रभावित भी हुए थे और उन्हें काफी पसंद किया गया था।

बता दें कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वरूण तेज वायु सेना के पायलट के रूप में नजर आने वाले हैं। वही मानुषी एक रडार ऑफिसर की भूमिका निभाने जा रही है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है एवं उससे प्रेरित होकर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाई जा रही है। इसमें बड़े पैमाने पर हाई ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलने वाला है।

दिलचस्प बात यह है कि इसे हिंदी और तमिल भाषा में शूट किया गया है इस लिहाज से यह फ़िल्म वरुण तेज की पहली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म के साथ विज्ञापन फिल्म निर्माता और चल चित्रकार शक्ति प्रताप सिंह हाडा फिल्म निर्देशन में कदम रख रहे हैं एवं यह उनकी डेब्यू निर्देशक फिल्म है। यह आमिर खान और सिद्धार्थ राजकुमार द्वारा लिखी गई है। संदीप मुद्दा द्वारा निर्मित और नंद कुमार अभीनैनी और गॉड ब्लेस इंटरटेनमेंट द्वारा सहनिर्मित की जा रही है।
