सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म “टाइगर 3” का ट्रेलर हाल ही में 16 अक्टूबर यानि आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया। ट्रेलर की रिलीज होने के चंद मिनट में ही ट्रेलर पर मिलियंस में व्यूज आ गए। जिसे देखकर फिल्म की पापुलैरिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है और बताया जा सकता है की फिल्म जब रिलीज होगी तो यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा देगी।
बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी मानी जाने वाली सलमान खान और कैटरीना कैफ इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं उनके साथ इमरान हाशमी भी विलेन के रोल में फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। एक जबरदस्त एक्शन मूवी होने वाली है जिसे सलमान कैटरीना और इमरान के फैंस देखने के लिए बड़े ही उत्सुक है।
2 मिनट 51 सेकंड के इस ट्रेलर ने सलमान का तूफानी एक्शन देखा जा सकता है कैटरीना के एक्शन सींस इंप्रेसिव दिखाई दे रहे हैं इस बार टाइगर के देश और परिवार पर खतरा है। टाइगर यानी अविनाश राठौर को हराने के लिए उनके नए दुश्मन इमरान हाशमी ने शातिर चाल चली है। टाइगर को गद्दार करार दिया गया है अपने देश और मुल्क को बचाने के लिए अब टाइगर अपने दुश्मनों से किस तरह टक्कर लेता है यह देखना बड़े ही मजेदार होगा। फिल्म के ट्रेलर में फिल्म की कहानी का काफी अंदाजा लगाया जा सकता है और फिल्म की कहानी की झलक ट्रेलर में दिखाई दे रही है फिल्म की कहानी काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है और एक्शन से भरपूर होने वाली है एक्शन लवर के लिए यह फिल्म जन्नत साबित होगी।

टाइगर 3 के ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया सलमान खान एक्शन अवतार देख फैंस इंप्रेस हो उठे अविनाश सिंह राठौर के रूप में सलमान ने मूवी के ट्रेलर में लोगों का दिल जीत लिया और लोगों से अब ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।
फिल्म का ट्रेलर अब ट्रेडिंग पर है और मिलियंस में व्यूज जा रहे हैं इतना पापुलैरिटी बहुत कम देखने को मिलती है लेकिन जब सलमान खान की बात हो तो फैंस उनके हर एक अदा के दीवाने हैं और उनकी हर एक प्रोजेक्ट का वेट करते हैं वहीं अगर टाइगर की बात हो तो टाइगर 3 का तो सलमान के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है यह फिल्म टाइगर 3 जल्द ही दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
सलमान खान का टाइगर बनकर बड़े पर्दे पर लौटना कई वजह से खास है टाइगर वह किरदार है जिसने यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की नींव रखी थी। बता दें कि यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है इस ही यूनिवर्स में रितिक रोशन ,टाइगर श्रॉफ की “वार” और शाहरुख खान की “जवान” आई है, लेकिन एक किरदार के तौर पर टाइगर में बहुत कुछ ऐसा था जिसने इसे फैंस का फेवरेट बना दिया था “एक था टाइगर” में सलमान जब पहली बार टाइगर बने थे तो जनता उन्हें देखना तो एक्शन की वजह से गई थी मगर इस किरदार की कुछ और खूबियां भी थी जो इसे आइकन बनl गई।

हालांकि “टाइगर जिंदा है” मैं यह खूबियां कुछ गायब सी हो गई थी लेकिन दूसरी फिल्म में टाइगर के किरदार से इन खूबियों को गायब होना पक्के वाले टाइगर फ्रेंड्स को थोड़ा सा खटका था लेकिन अब फैंस फिर से एक बार “टाइगर 3” में सलमान के इस अवतार को एंजॉय करने वाले हैं। जिसमें वह भरपूर एक्शन और कैटरीना के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। जिसे दर्शक काफी पसंद भी करते हैं।
