फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली माने जाने वाले प्रभाव की फिल्म “सालार” लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है इस बीच अब सालार के एक और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने एक्टर को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देते हुए उनका लुक रिवील किया है। पृथ्वीराज सुकुमार बेहद इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं ।

वह इस लुक में सालार के हीरो प्रभास को भी टक्कर दे रहे हैं उनका लुक बहुत ही पसंद किया जा रहा है बता दें की फिल्म सालार दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। पार्ट वन सीजफायर अपनी बदलती रिलीज डेट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। वही पहले यह फिल्म जवान के साथ आने वाली थी जिसे अचानक बदल दिया गया जबकि एडवांस बुकिंग के लिए टिकट आना काउंटर तक खोल दिए गए थे।

अब हाल ही में मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है इसके बाद अब सालार से पृथ्वीराज का लुक भी रिवील कर दिया गया है। जिसका क्रेज नॉर्थ इंडिया में भी बराबर बना हुआ है क्योंकि फिल्म का कनेक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म “केजीएफ” से बताया जा रहा है

सालार पार्ट 1 सीजफायर का डायरेक्शन प्रशांत नील कर रहे हैं जिन्होंने केजीएफ 1 और केजीएफ 2 का डायरेक्शन किया था। अब फैंस उनकी अगली एक्शन एडवेंचर थ्रिलर फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो सालार है। सालार की रिलीज डेट और रिलीज होने का फैंस को बेहद इंतजार है।

सालार से अपने फर्स्ट लुक की रिलीज पर पृथ्वीराज सुकुमार ने रिएक्ट करते हुए लिखा है कि मैं फिल्म प्रशांत नील प्रभास और सालार की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं, दुनिया के सामने इस एपिक फिल्म के आने का मैं इंतजार नहीं कर सकता। बता दें कि फिल्म में प्रभास के साथ फीमेल लीड रोल में श्रुति हसन दिखाई देने वाली है इनके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सालार फिल्म इसी साल 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *