बॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ हाल ही में अपनी फिल्म “जेलर” में दिखाई दिए थे। फिल्म में वह दमदार कैरेक्टर करते नजर आए थे और उनका कैरेक्टर दर्शकों को काफी भाया भी था। लोगों ने जैकी को इस कैरेक्टर में बहुत पसंद किया था और फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड रुपए से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे और उन्होंने भी फिल्म में दमदार एक्शन किया था। फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया नजर आई थी।

वहीं अब जल्द ही जैकी श्रॉफ की नई फिल्म “टू जीरो बन फोर” का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। जैकी श्रॉफ फिल्म में जल्द ही नजर आने वाले हैं इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होने पर देखा जा सकता है कि यह एक देश पर आधारित फिल्म हो सकती है।

यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है इस फिल्म में जैकी ने सेना अधिकारी कैप्टन खन्ना का किरदार निभाया है। मेकर्स ने भी फिल्म के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म की कहानी शुरू होती है। 2014 में इसलिए फिल्म का नाम 2014 रखा है। 2014 में जब देश के एक राज्य के मुख्यमंत्री को देश के आगामी प्रधानमंत्री में के रूप में देखा जा रहा है कि एक झलक भी पेश करती है। यह फिल्म मार्च 2024 में रिलीज करने की खबरें आ रही हैं। जैकी श्रॉफ अब बैक टू बैक फिल्म में ला रहे हैं उनके फैंस उन्हें बैक टू बैक फिल्मों में देखकर बड़े ही उत्सुक हैं अब फिल्म 2014 की अनाउंसमेंट को लेकर भी जैकी के दर्शक उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *