बॉलीवुड के एक्टर विक्रांत मेस्सी इन दिनों अपनी फिल्म “12th फेल” को लेकर बड़े ही चर्चा में चल रहे हैं। आए दिन फिल्म से कोई ना कोई अपडेट आता रहता है अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग रिलीज किया है। विक्रांत मैसी कि यह फिल्म काफी खास है क्योंकि इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था वहीं अब मेकर्स ने यह गाना रिलीज करके फिल्म के बारे में जनता को बताया है।
इस गाने में विक्रांत के साथ मेधा शंकर भी दिखाई दे रही है स्वानंद किरकिरे ने गाने के बोल लिखे हैं वहीं श्रेया घोषाल और शान के गाने को गया है इस गाने में पहले प्यार की भावनाओं को बहुत ही प्यार अंदाज में जीवंत किया गया है। जिसमें विक्रांत और मेधा रोमांटिक विजुअल्स को कंपलीटनेस दे रहे हैं।
यह गाना दिल्ली हाट में शूट किया गया है यह फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर बेस्ड है। इसकी ज्यादातर शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई है। फिल्म एक आईएएस एस्पायरेंट के स्ट्रगल की कहानी को दर्शाती है जो कई स्टूडेंट्स को अपनी कहानी भी लग सकती है।
फिल्म को स्टूडेंट कम्युनिटी के द्वारा बड़ा ही पसंद किया जा रहा है। और इस गाने के रिलीज होने के बाद यह गाना ट्रेंड में भी आ गया है। यह गाना दो दिन पहले रिलीज हुआ फिल्म का यह सॉन्ग एक रोमांटिक सॉन्ग है जो कि हर सोशल मीडिया पर अब ट्रेंड करने लगा है और इसे डेली मिलियंस में व्यूज भी आ रहे हैं।
