बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी अब बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तरह अब उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। पोर्न फिल्मों को बनाने के आरोपो में घिरने के बाद राज कुंद्रा को रातों-रात जेल में जाना पड़ा और उन्होंने लगभग दो महीने का वक्त वहां बिताया। राज कुंद्रा अब अपनी बायोपिक UT 69 को लेकर आ रहे हैं। जिसका ट्रेलर बुधवार यानी आज 18 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है।
इस ट्रेलर रिलीज इवेंट में राज कुंद्रा अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए और अपने साथ जेल में हुए बर्ताव को बताते हुए भावुक हो गए और मीडिया के सामने रो पड़े।
राज कुंद्रा की बायोपिक UT 69 का ट्रेलर मुंबई में रिलीज किया गया है। इस दौरान पूरी मीडिया वहां मौजूद थी 2 साल बाद राज बिना मास्क मीडिया के सामने आए और उन्होंने इस पर खुलकर बात की इतना ही नहीं वह मीडिया के सामने आकर रो भी पड़े। सोशल मीडिया पर उनका रोने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि “मुझे जो बोलना है बोलो मेरे बीवी और बच्चों को मेरी फैमिली पर कुछ मत कहो उन्होंने क्या बिगाड़ा है”। इतना ही नहीं मास्क मैन जैसा टैग मिलने पर राज कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, कोई शेर को गधा बनाए तो वह शेर गधा नहीं बन जाता।

UT 69 trailer: UT 69 के ट्रेलर की बात करें तो इसमें राज कुंद्रा ने अपनी जिंदगी के उस मोड को दिखाया है। जिसमें उन्हें हीरो से जीरो बना दिया। साल 2021 में रातों-रात एक्टर राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म घोटाले में फंस गए और उन्हें जेल जाना पड़ा। इस ट्रेलर में उनकी जेल वाली जिंदगी को दिखाया गया है। जेल के लोग राज को एडल्ट फिल्मों का किंग कहकर बुलाने लगे थे। इसके अलावा जेल में कैसे राज की जिंदगी बदल दी और किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसे भी बड़ी बारीकियां से फिल्म में दिखाया गया है इस मूवी के जरिए राज अपने ऊपर लगे आरोपों की छवि को साफ करते नजर आए हैं। यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है।
