सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर अपकमिंग फिल्म “टाइगर 3” का हाल ही में धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म से पहले सॉन्ग का पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसने की दर्शकों के दिलों में उत्सुकता और बढ़ा दी है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म टाइगर 3 के ट्रेलर को देखकर दर्शकों को अब फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं अब आए दिन मेकर्स फिल्म से कोई ना कोई अपडेट देते रहते हैं और आज उन्होंने फिल्म के पहले गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए एक बार फिर फिल्म की और दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। टाइगर 3 के ट्रेलर के बाद अब सलमान खान ने पहले गाने “लेकर प्रभु का नाम” की एक झलक शेयर की है। पोस्टर में देख सकते हैं कि सलमान और कैटरीना स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। भाईजान जहां ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं वहीं कैटरीना फुल ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है कैटरीना व्हाइट हॉट पैंट एंड रेड टॉप में नजर आ रही है।

सलमान खान ने पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है कि पहले गाने की पहली झलक “लेकर प्रभु का नाम ओ हां ,यह है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए” गाना 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।टाइगर 3 इस दिवाली को 12 नवंबर को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी।

बता दे कि पूरे 9 साल बाद अरिजीत सिंह, सलमान खान की फिल्म में गाना गा रहे हैं। साल 2014 में भाईजान ने अरिजीत को अपनी फिल्मों से पूरी तरह ब्लैकलिस्ट कर दिया था। हुआ यूं था कि एक अवॉर्ड शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे और अरिजीत सिंह ने उनसे एक अवार्ड जीता था। सेरेमनी के दौरान स्टेज पर दोनों सितारों के बीच हुआ मजाक ईगो में बदला और पूरे 9 साल बात नहीं की। एक्टर ने अपनी फिल्म सुल्तान से “जग घुमिया” गाना जिसे पहले अरिजीत ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था। उसे डिलीट करवाया बाद में इस गाने को राहत फतेह अली खान को दिया गया था। उसके बाद अरिजीत सिंह ने एक्टर से माफी भी मांग ली थी और अब सालों बाद वह साथ में काम करते नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *