रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म “सिंघम अगेन” जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम अभी तक अजय देवगन के नाम पर ही फेमस थी लेकिन अब इसमें टाइगर श्रॉफ भी एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। अभी तक सिंघम फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ,अक्षय कुमार नजर आए हैं। अब इनके बाद रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में कई बड़े सितारों के साथ दीपिका पादुकोण के बाद अब टाइगर श्रॉफ की भी एंट्री होने जा रही है।
फिल्म में पुलिस वाले का रोल निभाने वाले हैं टाइगर श्रॉफ इस अनाउंसमेंट के साथ ही रोहित शेट्टी ने टाइगर का पहला लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टाइगर की तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है “मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर एसीपी सत्या से एक सच की तरह अमर तुम्हारा हमारी टीम में स्वागत है टाइगर”
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हाल ही में चल रही है रोहित पहले इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे हैं रिपोर्टर्स की माने तो रोहित ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस पर भारी भरकम अमाउंट खर्च किया है। वह 25 करोड रुपए की लागत से इसके क्लाइमैक्स को तैयार कर रहे हैं और लार्ज स्केल पर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूट कर रहे हैं। बता दें कि सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में रोहित के कोप यूनिवर्स के तीनों हीरो अजय देवगन ,अक्षय कुमार और रणवीर सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं और यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है इस फिल्म में करीना कपूर तो लीड रोल में नजर आने ही वाली है और उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

बता देंगे सिंघम फ्रेंचाइजी को अभी तक दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा प्यार किया है इस फ्रेंचाइजी की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तावड़ तोड़ कमाल किया है और कमाई की है। एक्शन से भरपूर सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्मों में बड़ी ही मजेदार होती हैं और रोहित शेट्टी की फिल्मों में गाड़ियों का धमाका होना एक आम बात है। अब देखना यह होगा कि रोहित अपनी फिल्म सिंघम अगेन में किस तरह का एक्शन करते हैं जो पहले की फिल्मों से अलग हो और हटकर हो। जिससे लोग पहले की फिल्मों से भी ज्यादा प्यार दें और यह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहे।
बता दें कि यह फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को रिलीज करने का फैसला किया गया है। की शूटिंग जारी है जिसमें रोहित शेट्टी और फिल्म के एक्टर काफी बिजी नजर आ रहे हैं अभी हाल ही में फिल्म से टाइगर श्रॉफ का पोस्टर जारी कर कर रोहित शेट्टी ने फिल्म के बारे में जानकारी दी है।
