वर्ल्ड कप 2023 में हाल ही में हुए अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत हुई जिससे कि ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल के टॉप 4 में अपना स्थान बनाए हुए हैं। वही अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल की दौड़ में संघर्षरत है अफगानिस्तान के साथ हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। आज उनके इन्हीं रिकॉर्ड के बारे में हम बात करने जा रहे हैं जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक बनाकर बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने अपने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया। मुंबई में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को 292 रनों का लक्ष्य मिला, अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जरदान ने 129 रनों की नाबाद पारी खेली। वह किसी वर्ल्ड कप में ओपनर के तौर पर शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अंतिम ओवरों में उनकी और राशिद खान की तेज साझेदारी में अफगानिस्तान टीम 5 विकेट पर 291 रन बनाकर मजबूत स्कोर बना सकी। इससे पहले टीम ने बेस्ट इंडीज के खिलाफ 2019 में वर्ल्ड कप में 288 का स्कोर बनाया था।

इसके बाद इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई लेकिन ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्लेयर और आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पारी संभालते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। ग्लैन मैक्सवेल ने डबल शतक बनाकर 201 रन ऑस्ट्रेलिया के तरफ से बनाए जिससे कि 7 विकेट पर के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया मैच जीत गई।

ग्लैन मैक्सवेल ने कैसे खड़ा किया विशाल स्कोर?

हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मैच में स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 201 रनों की नाबाद पारी खेल कर कई एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मैक्सवेल ने कपिल देव का 1983 वाला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया स्टार प्लेयर , आल राउंडर ग्लैन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली और 128 रनों में 201 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 21 चौके लगाए। मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल में टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा भी कई धांसू रिकॉर्ड बना डाले हैं मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 292 रनों का टारगेट दिया था। कंगारू टीम ने सात विकेट गंवाकर जीत हासिल की इसी के साथ दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इसी रिकॉर्ड और इसी पारी के दौरान मैक्सवेल ने पीठ में दर्द की भी शिकायत की साथ ही हमेस्ट्रिंग को गंभीर चोट भी लगी। मगर लड़खड़ाते हुए मैक्सवेल ने पूरा मैच खेला वह मैदान से बाहर नहीं गए उन्होंने जज्बा दिखाते हुए अपनी टीम को दमदार जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया।

मैक्सवेल ने तोड़े और बनाए कई रिकॉर्ड:

खेल की दुनिया में मिसाल कायम करने वाले हीरोज की वैसे तो कमी नहीं है मगर गिरकर उठना, उठकर दौड़ने और आखिर में सबको पीछे छोड़ते और मंजिल पाने की वाले खिलाड़ी कम ही होते हैं। आप जिस भी परिस्थिति में हो, जिस भी जगह क्यों न हो,किसी भी खेमे में हो ऐसे क्षण आपको ऊर्जा से भर देते हैं और आपको बरबस यह कहने को मजबूर कर देते हैं कि यह अवस्मरणीय क्षण है ऐसी ही एक बेमिसाल पारी इंग्लिश ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को खेली। पिछले दिनों वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाने वाले मैक्सवेल के दोहेरे शतक ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जीत हासिल की ओर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले पांच बल्लेबाजों में अपना नाम शामिल कर लिया है जिनमें शुभमन गिल, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल , और ईशान किशन और अब ग्लैन मैक्सवेल शामिल है। ग्लेन मैक्सवेल ने यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के हाल ही के मैच में बनाया है। उन्होंने केवल 128 रनों पर 201 रन बनाकर डबल शतक पूरा किया और इतिहास रच दिया और साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को जीत भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *