वर्ल्ड कप 2023 का अंतिम चरण चालू हो चुका है आज इस वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है जो इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच में है। आज इंडिया के दर्शकों की धड़कनें बड़ी हुई है इंडिया के दर्शन शायद यही गाना गाएंगे “आज यह तमाशा मुस्कुराकर हम भी देखेंगे” क्योंकि आज भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड से 2019 के र्बल्ड कप का बदला लेने का सबसे सही मौका है।

IND Vs NZ :

वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत ने की है मेजबान टीम भारत सबसे बेहतर और शानदार प्रदर्शन करते हुए अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका था। इसके बाद आई साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम। आज इस वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा । यह मैच महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। आज का सेमीफाइनल मैच बहुत माइनो में खास होने वाला है। यह मैच भारत के लिए जीतना एक सम्मान और बदले की बात भी है। अभी तक भारत की टीम ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया है भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज सभी टीमों के छक्के छुड़ाते नजर आए हैं और भारत के गेंदबाजों ने अपने सामने किसी भी धांसू टीम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया है। भारत की टीम इस समय शानदार बल्लेबाजों और गेंदबाजों से सजी हुई है।

भारतीय टीम के पास आज बदले का दिन:-

वर्ल्ड कप 2023 की मेजबान टीम भारत के पास आज अपने पुराने बदले लेने का दिन है इसीलिए भारत के लिए यह सबसे बड़ा दिन माना जा रहा है। पिछले वर्ल्ड कप में भारत सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी बाहर हो गया, जिससे भारत की जनता को बहुत ही दुख हुआ था। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में माही के रन आउट होते ही भारत वर्ल्ड कप से फिसल गया था। जुलाई 2019 में मैनचेस्टर में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जिसमें भारत को जीत के लिए 10 गेंद में 25 रन की जरूरत थी और क्रीज पर धोनी मौजूद थे जिससे सभी को उम्मीद थी लेकिन धोनी के रन आउट से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था। धोनी की आंखों में भी आंसू झलक आए थे और यह उनका आखरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ। अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने है और मौका भी वही है। कप्तान रोहित घरेलू मैदान पर माही और देशवासियों के उन आंसुओं का बदला लेने उतरेंगे। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीत गई तो दो वर्ल्ड कप बाद पहली बार फाइनल खेलेगी।

रोहित के जहन में 2011 वर्ल्ड कप भी होगा जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी और वानखेड़े पर ही धोनी की कप्तानी में भारत विजेता बना था। आज भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों के पास अपने खिलाड़ियों और पिछले मैचों का बदला लेने का सबसे बड़ा दिन है। इसीलिए भारत को आज अपना सबसे बेहतर मैच भी खेलना होगा।

भारत के गेंदबाजों के लिए सबसे अहम दिन:-

आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों के लिए एक परीक्षा का दिन है क्योंकि सेमीफाइनल में दबाव के साथ-साथ पिछले मैचों का बदला लेने का भी जहन में है इसलिए भारत के गेंदबाजों के लिए आज अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करने का दिन है न्यूजीलैंड से पिछले बदले लेने के लिए भारत को आज अपना बेहतर मैच खेलना होगा। तभी भारतवासी आज गा सकेंगे “आज यह तमाशा मुस्कुराकर हम भी देखेंगे”।

भारतीय टीम के पास इस बार शानदार बॉलर्स मौजूद है जो अपने सामने किसी भी टीम के बैटर को टिकने नहीं दे रहे हैं। आक्रामक गेंदबाजी करने के लिए जाने जा रहे भारतीय गेंदबाज शमी इस वक्त अपने फुल फॉर्म में चल रहे हैं। वह आज भी कई रिकॉर्ड बना सकते हैं वहीं शानदार स्पिनर गेंदबाज की भारत के पास कमी नहीं है। चाहे वह बुमराह हो, कुलदीप यादव हो या ऑलराउंडर जडेजा हो। इन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपना असली रंग दिखाया है और अपने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम को धूल चटाई है वही उभरते हुए गेंदबाजों की बात करें तो शिराज भी कोई कम नहीं है।

सेमी फाइनल में भारतीय टीम के पास सीधी बढ़त है इसकी मुख्य वजह भारतीय गेंदबाज है। बल्लेबाज तो सभी टीम के पास अच्छे हैं लेकिन जिस क्वालिटी ने भारतीय टीम को अन्य टीम से अलग बनाया है वह हमारी गेंदबाजी है। कप्तान रोहित शर्मा के पास बुमराह, शिराज ,शमी की तिकड़ी है। वहीं इसके बाद उनके पास स्पिनर्स के रूप में जडेजा और कुलदीप यादव भी मौजूद है। बुमराह के खिलाफ अगर कोई भी बल्लेबाज आक्रामक होने की कोशिश करता है तो हमने देखा है कि उसे अपनी विकेट खोनी पड़ती है, यही काम शमी के साथ भी हुआ है अगर शमी के सामने विपक्षी बल्लेबाज रन बनाने की कोशिश करते हैं तो वह अपनी गेंदबाजी के चलते उन्हें जल्द ही आउट कर देते हैं।

आज के गेम चेंजर खिलाड़ी:-

भारतीय टीम घरेलू कंडीशन में यह मुकाबला खेल रही है इसलिए उसे बहुत फायदा मिलने वाला है इसके अलावा टीम इंडिया अपने अभी तक के सभी मैच जीतकर सबसे आगे बनी हुई है। भारतीय टीम ने हर मैच में विरोधी टीम को बाहर धकेलना का काम किया है इसलिए पहले सेमीफाइनल को जीतने के लिए भारतीय टीम फेवरेट है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है उन्होंने शुरुआत भले ही चार मुकाबले जीतकर की हो लेकिन अगले 4 में बेहतर विरोधी के सामने न्यूजीलैंड का संघर्ष साफ तौर पर देखा गया है लेकिन फिर भी गिरते पढ़ने न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है।

अगर आज के मैच के गेम चेंजर की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा गेम चेंजर की भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान रोहित तेज खेल कर खिलाड़ियों पर से दबाव हटा सकते हैं एक अच्छा स्कोर भारतीय टीम के लिए मजबूती ला सकता है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम के गेम चेंजर की बात करें तो न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने टूर्नामेंट में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है वह आज के मैच में भी अहम किरदार निभा सकते हैं लेकिन उन्हें रोकना हमारे गेंदबाजों को बखूबी आता है। आज फिर एक बार शमी, सिराज, बुमराह ,जडेजा और कुलदीप न्यूजीलैंड को धूल चटा सकते हैं। अगर न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर की बात करें तो न्यूजीलैंड के पास निचले क्रम तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी है डायरेक्ट रचिन और सेंटिनल जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी की कमान भी संभालते हैं। वही मिशेल ने बहुत खूभी और स्टाइल से रन बनाए हैं उनके साथ अब विलियमसन भी है।

इस भारतीय टीम के लिए उठे थे सवाल:-

वर्ल्ड कप 2023 में चुनी हुई भारतीय टीम के लिए कई सवालात और उंगलियां उठाई गई थी। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम पर कई सवालों ने पर्दा डाला हुआ था। क्या बुमराह 50 ओवर क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट है या नहीं? क्या राहुल और श्रेयश फिट है? टूर्नामेंट के दौरान श्रेयश की शॉर्ट बॉल खेलने की काबिलियत पर सवाल भी उठ रहे थे। अब भारतीय टीम में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। सभी खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन से लोगों का मुंह बंद कर चुके हैं राहुल ने अपनी क्षमता को दर्शा कर सभी सवालों को शांत कर दिया है। राहुल ने एक मैच्योर खिलाड़ी की तरह इस वर्ल्ड कप में कमान संभाली है और शानदार खेल खेला है। वहीं भारतीय टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों के लिए भी कई सवाल उठे थे जिन्होंने कई हद तक खुद को साबित किया है और लोगों को चुप कराया है। अब देखना यह होगा कि आज के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम किस तरह प्रशर झेल पाती है और अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखती है।

क्या आज का सेमीफाइनल मैच खेलेंगे हार्दिक पांड्या?

वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआती शानदार प्रदर्शन करते हुए उतरे भारत के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या अपने वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में बांग्लादेश से खेलते हुए चोटिल हो गए। वह अपनी ही बोल पर कैच पकड़ने के लिए गए तब उनके पैर में बुरी तरह इंजरी हो गई जिसके कारण वह अगले मैच नहीं खेल पाए और अभी तक फिट नहीं हुए हैं। हार्दिक पांड्या के फैंस उन्हें वर्ल्ड कप में खेलता हुआ ना देखने पर बहुत ही दुखी भी हुए। हार्दिक पांड्या इस वर्ल्ड कप में अपना खेल नहीं खेल पाए वह केवल एक मैच सही से खेल पाए उसके बाद उन्हें चोटिल होने के कारण टीम से हटा दिया गया और रेस्ट करने को कहा गया। उम्मीद की जा रही थी कि वह अगले दो-तीन मैचों में खेल सकेंगे लेकिन अभी भी पूरी तरह फिट न हो पाने के कारण वह मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह सक्षम नहीं है।

जब हार्दिक पांड्या चोटिल हुए तब यह कयास लगाया जा रहे थे के भारतीय टीम को इसका खामियाजा भुगतना होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेंदबाजी में भारतीय टीम को छठे विकल्प की जरूरत नहीं थी हार्दिक पांड्या की कमी भी नहीं खली। बुमराह से लेकर कुलदीप ने अच्छी विकेट लिए, बुमराह अपने किस्म के एक ही गेंदबाज हैं। वही शमी अनुशासित है, सिराज अपनी आक्रामकता, जडेजा एक ही टप्पे पर गेंद खिलाकर विकेट लेते हैं, कुलदीप की गुगली ने कमाल कर दिखाया है। हार्दिक के चोटिल होने से लगा था की टीम में छठे गेंदबाजी की कमी महसूस होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए सभी टीमों को लोहे के चने चबबा दिए। इसीलिए आज के प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या का खेलना नामुमकिन सा है क्योंकि वह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और प्लेइंग इलेवन में उनका नाम शामिल होना नामुमकिन सा नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *