दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला SA Vs AUS:-
कोलकाता में आज वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल की दौड़ होने जा रही है जिसमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज आमने-सामने होंगी। आज के मैच के बाद इस वर्ल्ड कप के दूसरे फाइनलिस्ट का पता चल जाएगा और साथ ही वर्ल्ड कप के 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच में खेलने वाली टीमों की घोषणा हो जाएगी। आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही जीतने के लिए अपनी जी जान से कोशिश करेंगी।
गुरुवार यानी आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जो भी विजेता होगी। टीम फाइनल में खीताब की दावेदारी पेश करेगी। मुकाबला कोलकाता में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा अफ्रीकी और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच जैसी प्रतिद्वंदिता नहीं है लेकिन दोनों टीमें कई यादगार मुकाबला का हिस्सा रही है वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं और अफ्रीका टीम इनमें से एक भी बार आगे नहीं बढ़ पाई है यानी दोनों ही बार अफ्रीका को मात मिली है सही मायने में यह चैंपियंस और चोकर्स के बीच की लड़ाई है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन है वही अफ्रीकी टीम हर सेमीफाइनल हार चुकी है। प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि इस बार ऐसा ना हो वही ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण दौर में आक्रमक होती नजर आ रही है इस बीच अफ्रीका कप्तान बाबुमा का हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते खेलना संदिग्ध बना हुआ है वह नहीं खेले तो ईडन मार्क्रम कप्तानी कर सकते हैं।
आज के मैच के गेम चेंजर खिलाड़ी:-
आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में गेम चेंजर खिलाड़ियों की भूमिका में ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा शानदार फॉर्म के चलते शानदार प्रदर्शन भी कर सकते हैं टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं वे काफी विकेट निकाल रहे हैं। जब टीम को जरूरत होती है वह खेल में टीम की वापसी करते हैं। वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका के गेम चेंजर की बात की जाए तो लंबे कद वाले जॉनसन अफ्रीका की सफलता की अहम कारक बने हुए हैं उनकी तेज गेंदे ऊंचाई से आती हैं जिससे उझाल का अंदाजा नहीं लग पाता और बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं ऐसे में यही यह दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

अगर भारत की बात करें तो भारत ने दोनों ही टीमों को लीग मैचेस में बुरी तरह हराया है इसीलिए भारत के सामने अब कोई भी टीम आ जाए फाइनल में वह दोनों में से किसी को भी पछाड़ सकता है क्योंकि भारत की टीम पहले से ही शानदार बल्लेबाज और गेंदबाजों से सजी हुई है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दि है और बता दिया है कि चाहे उसके कोई गेंदबाज चले ना चले शमी तो चलेंगे ही और उन्होंने कल के मैच में भारत की वापसी भी करवाई है इसीलिए भारत एक अच्छे फॉर्म में है और अभी किसी भी टीम को टक्कर दे सकता है।
