सर्दियों का मौसम आते ही हमारे शरीर की त्वचा के साथ-साथ बालों में भी रूखापन आ जाता है कई लोगों से बाल झड़ने की समस्या भी सुनने में आती है साथ ही बालों में डेंड्रफ की समस्या पैदा हो जाती है बालों में खुजली होने लगती है। फिर डैंड्रफ और खुजली की समस्या पैदा होने के चलते बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है और फिर एक के बाद एक बालों की समस्याएं पैदा हो जाती हैं इसीलिए हमें कुछ बातों को ध्यान में रखना होता है। जिस तरह सर्दियां आते ही हम हमारी त्वचा का खास ध्यान रखने लगते हैं, उसी तरह हमें अपने बालों का भी ख्याल रखना चाहिए। आज हम इसी सीजन में बालों की समस्याओं पर बात करने जा रहे हैं और कुछ घरेलू उपाय भी बताने वाले हैं जिससे कि हम सर्दियों के मौसम में बालों का खास ध्यान रख सकते हैं।
सबसे पहले हमें अपनी बालों की समस्या को समझना होगा:-
सर्दियों का मौसम आते ही जिस तरह हमारी त्वचा रूखी हो जाती है इस तरह हमारे बालों की जड़ भी रूखी हो जाती है। बालों की त्वचा यानी स्कैल्प भी हमारे शरीर की त्वचा के अंदर ही आता है। शरीर की त्वचा के रूखी होने के चलते ही बालों में रूखापन और बालों की जड़ों का रूखापन होने लगता है जिससे बालों में डैंड्रफ होने लगता है और साथ ही खुजली होने की समस्या भी पैदा हो जाती है। यह बहुत आम समस्या है जब सर्दियां शुरू होती हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि जब सर्दियां शुरू होती है तो हमारी त्वचा में खिंचाव होने लगता है और रूखापन आने लगता है। जिसके लिए हम शरीर की त्वचा में हाथों, पैरों में बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर का उपयोग करते हैं कई लोग वैसलीन का इस्तेमाल भी करते हैं ताकि त्वचा रूखी ना हो और उसमें खिंचाव पैदा ना हो। जिससे की खुजली और त्वचा की अन्य समस्याएं पैदा ना हो। इसी तरह हमें अपने बालों की जड़ों यानी बालों की त्वचा पर भी ध्यान देना होगा। जिस तरह हम अपनी शरीर की स्किन का ध्यान रखने के लिए मॉइश्चराइजर का उपयोग करते है। उसी तरह हमें अपनी स्कैल्प पर भी कुछ ऐसा करना होगा जिससे कि वह रूखी ना हो और खिंचाव पैदा ना हो।
सर्दियां आते ही बालों की ऑयलिंग होती है जरूरी, यानी बालों में समय-समय पर तेल जरूर डालें(oil massage):-
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जिस तरह हम अपने हाथों और पैरों और बॉडी के अन्य हिस्सों में मॉइश्चराइजर और तेल का इस्तेमाल करते हैं इस तरह हमें अपने स्कैल्प में भी ऑयलिंग करना जरूरी हो जाता है समय-समय पर हमें अपने बालों में तेल लगाना होता है और यह निश्चित करें कि तेल बालों की जड़ों में लगे इससे बालों की जड़े रूखी नहीं होगी और उन्हें सही से पोषण मिलता रहेगा। समय-समय पर ऑयलिंग करने से बालों की जड़े रूखी नहीं पड़ती है और वह मरती नहीं है जिस की त्वचा में खिंचाव नहीं होगा और खुजली की समस्या और डेंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलने लगेगा इसीलिए यह जरूरी है कि सर्दियों का मौसम आते ही हमें अपने बालों में ऑयलिंग करना चाहिए।

ऑयल मेसाज के लिए हेयर ऑयल के साथ मिला सकते हैं नींबू का रस:-
अगर किसी को बाल झड़ना या फिर बालों में डैंड्रफ होने की समस्या पैदा हो रही है तो यह सलाह दी जाती है कि जब आप ऑयल मसाज करते हैं या बालों में तेल लगाते हैं तो उस तेल में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला ले जिससे कि अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो रहा है या कोई फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो नींबू उससे बचाव करता है और समय-समय पर ऐसा करने से जल्द ही यह समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
साथ ही नींबू गंदगी को दूर करने के लिए जाना जाता है और सफाई में काम आता है इस तरह हम अपने हेयर ऑयल में इसे इस्तमाल करके बालों की गंदगी को भी दूर कर सकते हैं यानी अगर हम ऑयलिंग कर रहे हैं तो हेयर ऑयल में कुछ बंदे नींबू की मिलाकर अच्छे से मसाज कर सकते हैं। उसके बाद कुछ देर बाद हम बाल धो लें ताकि बालों में लगी गंदगी आसानी से निकल सके। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह बाल धोने से कुछ घंटे पहले बालों में तेल लगाते हैं अगर आप ऐसा करते हैं तो बालों में नींबू वाला उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। साथ ही सलाह दी जाती है कि अगर आप बाल धोने से कुछ समय पहले हेयर तेल लगाते हैं तो सर्दियों के मौसम में इसे आप ज्यादा लगाए क्योंकि रूखी त्वचा सर्दियों के मौसम में ज्यादा होती है और बालों की जड़ों को मॉइश्चराइज करने के लिए ऑयलिंग जरूरी होती है।
तेज ठंडे और तेज गर्म पानी से बालों को ना धोए:-
सर्दियों के मौसम में ठंडा पानी से नहाना बड़ा ही मुश्किल होता है इसीलिए हम प्रेफर करते हैं कि गर्म पानी करके नहाया जाए जिससे कि हम बाल धोने के लिए भी गर्म पानी का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जब आप सर्दियों के मौसम में अपने बालों को धो रहे हो तो तेज गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए या फिर आप गर्मी के मौसम में बालों को धो रहे हो तो तेज ठंडे पानी से बालों को नहीं धोना चाहिए क्योंकि हमारे बालों की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है जिससे कि उसे ऐसा करने से उस पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और बालों में डेंड्रफ की समस्या और जडे कमजोर होने लगती है। इसीलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में बालों को धो रहे हैं तो हल्का गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे हाथों से मसाज करते हुए बालों को धोए ताकि जड़े कमजोर ना हो और बालों की जड़ों को कोई भी नुकसान ना हो।
अतः अब से अगर आप तेज गर्म पानी से आपके बाल धोते हैं तो रुक जाइए क्योंकि यह आपके बालों को और बालों की जड़ों को कमजोर बना रहा है और काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इसीलिए आप तेज गर्म पानी की जगह हल्का पान गर्म पानी ही इस्तेमाल करें और अगर आपको कोई फंगल इंफेक्शन है तो आप एंटीसेप्टिक लिक्विड भी उसे कर सकते हैं अपने डॉक्टर की सलाह लेकर।
बालों की तासीर जानना भी होता है जरूरी:-
हमें अपने बालों या स्किन पर कोई भी रेमेडी या टिप्स इस्तेमाल करने से पहले अपने स्किन की और बालों की तासीर जानना जरूरी होता है कई बार हमारी स्किन पहले से ही ऑयली होती है या किसी की स्किन बहुत रूखी होती है तो सभी के लिए टिप्स अलग-अलग फॉलो किए जाते हैं ऑयली स्किन के लिए हम तेल लगाने की सलाह नहीं देते हैं वही रूखी स्क्रीन के लिए हम तेल लगाने की सलाह देते हैं इसीलिए हमें जरूरी है कि अपनी बालों की तासीर को जाने ताकि हम सही चीज इस्तेमाल कर कर अपने बालों और स्किन को हेल्दी बना सके।

कई बार लोगों की स्किन ऑयली होती है जिससे कि अगर वह बालों में तेल नहीं भी लगते हैं तो एक दिन या दो दिन बाद उनके बाल इतने ज्यादा ओयली नजर आने लगते हैं कि उन्होंने बालों में ढेर सारा तेल इस्तेमाल किया है लेकिन ऐसा नहीं होता है ऐसी स्थिति में लोगों को सलाह दी जाती है कि आप कम तेल का इस्तेमाल करें क्योंकि पहले से ही स्किन ऑयली है।
वहीं अगर किसी के स्किन रूखी होती है तो उसे तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है कि आप फ्रिक्वेंटली तेल को इस्तेमाल करें। अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह ऑयलिंग और मसाज करें। जिससे कि स्किन का रूखापन दूर हो, खुजली और डेंड्रफ की समस्या से निजात मिल सके इसीलिए कोई भी टिप्स इस्तेमाल करने से पहले आप अपने त्वचा की तासीर को अवश्य पता करें।
