विंटर हेल्थ टिप्स:-
जैसा की ठंड का मौसम अब दस्तक दे चुका है ऐसे में मौसम बदलने पर कई बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं सबसे ज्यादा बीमारियां ठंड के मौसम के आने पर होने लगते हैं। यह बीमारियां बड़ों से ज्यादा बच्चों में देखी जाती हैं। मौसम के अचानक बदलने पर हम अपना ध्यान नहीं रखते और अक्सर सर्दी, जुकाम ,बुखार आदि बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ठंड अचानक बढ़ने से लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि लोगों को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना और सेहत का ध्यान रखना, ताकि आम जुकाम के साथ गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सके तो ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है साथ ही एक मजबूत इम्यूनिटी होने के लिए क्या करें?
बदलते मौसम में कुछ खास बातें याद रख कर हम अपने इम्यून सिस्टम को रख सकते हैं चुस्त और दुरुस्त:-
1. सर्दी के मौसम में फिजिकल एक्टिविटी है जरूरी दिनचर्या में इसे करें शामिल:-
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हमारी बॉडी आलसी होने लगती है। ठंड बढ़ते ही ऐसा लगता है जैसे सारा दिन बिस्तर में रजाई ओढ़ कर रहे। ऐसे में शरीर सुस्त होने लगता है और कई बीमारियां घर करने लगती हैं। शरीर को स्वस्थ और एक्टिव बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि इस सुस्तैता को छोड़कर कुछ एक्टिविटी की जाए। शारीरिक व्यायाम करना सबसे अच्छा तरीका है कि रोजाना एक्सरसाइज करें नियमित तौर पर अगर वर्कआउट किया जाए तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और तनाव कम होता है साथ ही अगर किसी तरह का इन्फेक्शन आपके शरीर में प्रवेश कर रहा है तो आपका सिस्टम इससे लड़ने के लिए जल्दी तैयार हो जाता है रोजाना एक्सरसाइज से आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
बता दें कि सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है सुबह थोड़ा जल्दी उठकर दौड़ भाग की जाए या हल्का-फुल्का व्यायाम किया जाए तो शरीर को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है और दिन भर चुस्ती बनी रहती है। सभी काम करने में मन लगता है और दिमाग शांत रहता है अगर सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी उठकर एकांत वातावरण में व्यायाम किया जाए तो दिमाग में सोचने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग स्वस्थ होता है दिल और दिमाग स्वस्थ रहने से इंसान की उम्र लंबी होती है।
2. सर्दियों में खानपान का रखें खास ध्यान, हेल्दी डाइट लें: –
सर्दियों के मौसम में हमें अपने खाने-पीने का भी खास ध्यान रखना होता है। इस मौसम में नॉर्मल ही ठंडा खाना नहीं खाया जाता और हमें खाना भी नहीं चाहिए। जब भी आप खाना खाएं तो उसे गर्म कर कर ही खाएं यह बॉडी पर गलत असर और विपरीत प्रभाव डालता है। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए एक हेल्थी डाइट का पालन करना भी जरूरी होता है पोषक तत्वों की जरूरत जो कि हमारे शरीर को जरूरी है वह लेनी चाहिए। हमें हेल्दी फैट्स ,फल ,सब्जियां ,साबुत अनाज और हेल्दी कार्ब्स की जरूरत पड़ती है एक्सपर्ट्स के हिसाब से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए विटामिन b6, विटामिन सी, विटामिन ए और जिंक की जरूरत पड़ती है जिंक सर्दी जुकाम के लक्षणों में भी आराम पहुंचता है।
साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि सर्दी के मौसम में आने वाले फलों और सब्जियों जैसे कई तरह की भजिया आदि का सेवन भी नियमित रूप से करना होगा। इस मौसम में ऐसे फल ,सब्जियां आते हैं। जो लोगों को काफी पसंद होते हैं। इसका हमें लाभ लेना चाहिए और नियमित रूप से अपने खान-पान में मौसम में आने वाले फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
3. सर्दियों में पानी पीने का सही तरीका :-
सर्दियां आते ही लोग पानी पीना कम कर देते हैं। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है क्योंकि सर्दियों में ठंड बढ़ने के कारण पसीना कम आता है। जिससे हमारी बॉडी में पानी की कमी कम होती है जिससे की प्यास भी कम लगती है और कई बार ठंडा पानी होने की वजह से लोग पानी नहीं पीते हैं इसीलिए यह जरूरी है कि आप प्यास ना लगने पर भी ज्यादा समय होने पर पानी पिए। जिससे की बॉडी में पानी की कमी पूरी हो सके और पाचन तंत्र सही रहे, खाना ठीक से पच सके।
बता दें कि सर्दी के मौसम में हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है। वैसे तो डॉक्टर अक्सर कहते हैं कि गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए लेकिन सर्दी के मौसम में इसे जरूर अपनाना चाहिए क्योंकि यह एक हेल्थ बूस्टर की तरह काम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। पानी हमारे शरीर के लिए कई तरह की भूमिकाएं निभाते हैं खासतौर पर जब इम्यून फंक्शन की बात आती है तो हाइड्रेशन आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने वाली प्रतिरक्षा कोशिकाओं को ठीक से प्रसारित करने की अनुमति देता है इसीलिए इस मौसम में भी अपने पानी पीने का ध्यान रखें और हल्का गुनगुना पानी करके ही पिए।
4. अच्छी नींद लेना है जरूरी:-
अच्छी नींद लेना हर इंसान के लिए बहुत ही जरूरी होता है। जब तक आप ठीक तरह से नहीं सोए होते हैं दिन भर सुस्ती छाई रहती है और किसी भी काम में मन नहीं लगता इसीलिए पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए जरूरी है की अच्छी नींद ली जाए। पूरी नींद लेने से हमारे इम्यून सिस्टम को आराम और रिफ्रेश होने का समय मिल जाता है इसलिए जब आप सोने जाएं तो इलेक्ट्रिक डिवाइसेज जैसे मोबाइल, टैबलेट या टीवी से कुछ देर पहले दूरी बना लें और फिर सोए। इससे अच्छी नींद आएगी और नींद टूटने का डर भी नहीं रहेगा।
साथ ही कई लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि आप 7 से 8 घंटे की नींद ले यह हमारे सेहत के लिए जरूरी होती है लेकिन सही मायने में ऐसा नहीं है अगर इंसान 5 घंटे भी क्वालिटी वाली नींद ली जाए है या सुकून से अच्छी तरह सोया जाए तो वह पूरे दिन स्वस्थ महसूस करता है और दुरुस्त रहता है। इसीलिए केवल ज्यादा देर तक सोना ही उपाय नहीं है कम देर सो कर भी अच्छी नींद ली जाए तो सेहत बनी रहती है इसीलिए इंसान को जरूरी है कि 6 घंटे की नींद ही ली जाए लेकिन यह नींद ऐसी हो जिससे कि शरीर स्वस्थ हो सके।
5. कुछ खास चीजों को डाइट में करें शामिल और बार-बार खाने से बचे:-
सर्दियों में लगभग सभी के खाने की क्वांटिटी बढ़ जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठंड में कार्ब का सेवन करना बढ़ जाता है ऐसे में शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है इसका असर होता है कि आपका मूड खराब रहता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम खाना खाएं और हेल्दी ब्रेकफास्ट में कार्ब और प्रोटीन को शामिल करें। इस मौसम में फास्ट फूड का सेवन करना थोड़ा कम कर देना चाहिए वही चिप्स ,चॉकलेट से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दी के मौसम में फ्लू ,जोड़ों का दर्द और इन्फेक्शन तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए आपकी डाइट को दुरुस्त होना जरूरी है। डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके लिए आपको अखरोट ,बादाम ,अलसी का सेवन करना चाहिए इससे इम्युनिटी बढ़ती और बीमारियां दूर रहती हैं।
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर फूड जैसे घर में इस्तेमाल हो रहा अदरक ,लहसुन ,हल्दी यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करते हैं। अतः आप इनका नियमित सेवन कर सकते हैं जैसे चाय में अदरक मिलाकर पी सकते हैं, लहसुन सब्जी में डालकर खा सकते हैं, वही हल्दी वाला दूध पी सकते हैं इससे शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है।
