बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाने वाली शानदार अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही अपनी सबसे धांसू फिल्म इमरजेंसी को लेकर आ रही है। कंगना फिल्म इमरजेंसी को लेकर हाल ही में बड़ी चर्चा में चल रही है और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरो में रिलीज भी की जाएगी। फिल्म इमरजेंसी एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जो कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और निर्मित की गई है इसकी पटकथा रितेश शाह की है और कहानी कंगना की है भारतीय आपातकाल पर आधारित यह फिल्म एक शानदार सिनेमैटोग्राफी के साथ पेश की जाएगी। इसमें कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।
सबसे हटके है कंगना का लुक:-
कंगना रनौत पिछले कुछ महीनो से अपनी बैक टू बैक फिल्मों को ला रही है। कंगना हाल ही में फिल्म तेजस में लीड रोल में नजर आई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई ज्यादा धमाल मचाने में सफल नहीं रही। इससे पहले कंगना पेन इंडिया फिल्म और साउथ इंडस्ट्री की शानदार फिल्म चंद्रमुखी 2 में लीड रोल करते हुए नजर आई थी। इस फिल्म में कंगना बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी और उन्होंने चंद्रमुखी का रोल अदा किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई और अब कंगना रनौत फिर से दूसरे महीने में ही अपनी तीसरी फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभा रही है यह फिल्म भारत में लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल अदा किया है बता दें कि इस फिल्म में कंगना पूरी तरह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह नजर आ रही हैं उनका लुक शानदार तरीके से इंदिरा गांधी की तरह ही बनाया गया है पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह कंगना राणावत है।
कंगना रनौत की इमरजेंसी का पहला टीचर प्रोमो जून में रिलीज किया गया था इसमें दिखाया गया था कि देश अराजकता की स्थिति में है क्योंकि प्रदर्शनकारी सड़क पर हंगामा कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि यह आपातकाल के दौरान है इंदिरा गांधी के रूप में कंगना रनौत की आवाज में डायलॉग भी दिखाई दिया था। वही कंगना ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर भावुक पोस्ट करते हुए रिलीज डेट के बारे में बताया था।
कब रिलीज होगी कंगना रनौत की इमरजेंसी?
कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है इस फिल्म का निर्देशन खुद कंगना ने ही किया है वह फिल्म में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री की का किरदार निभाती दिखाई देगी। कंगना के अलावा फिल्म में भूमिका चावला, विशाख नायर ,श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन भी दिखाई देंगे।
कंगना की हालिया फिल्म तेजस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। 27 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म तेजस डिजास्टर साबित हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मूवी ने मात्र 4.14 करोड़ का कारोबार ही किया था। चंद दिनों में फिल्म को थिएटर से हटा भी दिया गया था। इससे पहले धाकड़, थलाइवा ,पंगा ,जजमेंटल है क्यl औंधे मुंह गिरी थी। वहीं कंगना की फिल्म चंद्रमुखी 2 भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई और जल्द ही सिनेमाघरो से उतार दी गई। अब रिलीज होने वाली कंगना की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी देखना होगा कि क्या कमाल करती है और लोगों के दिलों पर क्या असर छोड़ती है।

फिल्म इमरजेंसी में कंगना ने लगा दी अपनी पूरी मेहनत की कमाई:-
कंगना रनौत ने कुछ समय पहले एक पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात को शेयर किया था। फिल्म तेजस के रिलीज होने से कुछ दिनों पहले ही करना ने अपनी फिल्म इमरजेंसी के बारे में दर्शकों से कुछ बात कही थी। कंगना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा मेरे पास एक जरूरी घोषणा है इमरजेंसी फिल्म एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरी जिंदगी की सिख और जमा पूंजी से बनी हुई है यह फिल्म मेरे लिए एक फिल्म नहीं है बल्कि यह मेरे काबिलियत और करैक्टर का टेस्ट भी है। टीजर और बाकी चीजों को जो रिस्पांस मिला है उसने मुझे प्रेरित किया है मेरे दिल में बहुत सारा प्यार है और मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं कंगना ने आगे लिखा है कि इमरजेंसी को पहले 24 नवंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन उनकी बैक टू बैक फिल्मों के चलते उनकी फिल्म 2024 में रिलीज की जाएगी।
अभी तक दर्शकों के लिए फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी क्लेरिफिकेशन नहीं आया है अब देखना यह होगा की फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होती है या 2024 में रिलीज होगी। कंगना ने जब अपना यह पोस्ट शेयर किया था तब उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं बताया था इसीलिए फिल्म की रिलीज की डेट को लेकर संसार बना हुआ है।
