रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म “सिंघम अगेन” काफी चर्चा में चल रही है। फिल्म अभी अपनी शूटिंग की स्टेज में है और फिल्म की शूटिंग जारी है। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस बार सिंघम फ्रेंचाइजी की यह फिल्म अभी तक आई सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हो सकती है क्योंकि इस फिल्म में पहले की फिल्मों में से ज्यादा एक्शन और ड्रामा दिखाया जाएगा। रोहित शेट्टी और अजय देवगन अपनी अन्य स्टार कास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं लेकिन वह फिल्म से आए दिन अपडेट देते रहते हैं हाल ही में फिल्म से अजय देवगन का नया लुक पोस्टर जारी किया गया था जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया था और यह पोस्टर बहुत ही शानदार और दमदार नज़र आ रहा है।
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में होगा डबल एक्शन का तड़का:-
रोहित शेट्टी की फिल्में शानदार एक्शन और दमदार स्टंट्स के लिए जानी जाती हैं। वह कॉमेडी फिल्में भी एक्शन के साथ ही बनाते हैं जो दर्शकों को काफी पसंद भी आती है। रोहित शेट्टी की फिल्मों में अक्सर आप देखेंगे की गाड़ियां उड़ती नजर आती हैं कभी वह बाइक पर सितारे से एक्शन करवाते हैं तो कभी कारों से एक्शन करवाते हैं कभी बस को उड़ाकर वह फिल्म में धमाल मचा देते हैं तो कभी कारों को टकराकर धमाका करते हैं। इस तरह इस फिल्म में भी डबल एक्शन का तड़का लगने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि अब तक आई सिंघम की फिल्मों में से यह फिल्म डबल धमाल मचाने वाली है।
बता दें कि हाल ही में फिल्म से करीना कपूर खान का पोस्टर रिलीज हुआ था वहीं अब मेकर्स ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर लोगों को एक्साइड कर दिया है यानी अब दर्शक और अजय देवगन के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित ने पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि “शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही, हर किसी का पसंदीदा पुलिस वाला बाजीराव सिंघम वापस आ गया है” इससे पहले रोहित ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का लुक भी शेयर किया था। वहीं अजय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है और लिखा है कि “वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह खतरा है, वह ताकत है फिर दहाड़ पड़ेगा”।
फिल्म की स्टार कास्ट है शानदार और जानदार:-
इस फिल्म में अजय और करीना के अलावा अक्षय कुमार ,रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों से ऐसा तक पता चला था कि अर्जुन कपूर भी फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं लेकिन रोहित शेट्टी ने अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यानी हम कह सकते हैं की फिल्म की स्टार कास्ट बहुत ही धांसू होने वाली है फिल्म में सभी बड़े-बड़े सितारे मौजूद हैं और यह फिल्म बड़ी बजट फिल्म है।
इन सभी स्टार कास्ट के मौजूद होने पर भी लीड रोल में अजय देवगन ही नजर आने वाले हैं रणवीर सिंह ,अक्षय कुमार आदि अभिनेता फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ लीड अभिनेत्री के रूप में करीना कपूर दिखाई देगी। इससे पहले भी आई सिंघम अगेन की दूसरी फिल्मों में करीना कपूर नजर आई है जिन्होंने शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।वही सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में काजल अग्रवाल अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थी जिनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

कब होगी फिल्म “सिंघम अगेन” रिलीज:-
अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन अगले साल 2024 में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। अभी तक यही डेट फाइनल है अगर अजय देवगन की यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है तो अजय देवगन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” से क्लेश करेगी। सिंघम 3 को रोहित के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम थी जिसे 2011 में रिलीज किया गया था।
अगर यह दोनों धांसू फिल्में एक ही तारीख को रिलीज होती है तो दोनों की ही कमाई पर असर पड़ेगा क्योंकि यह दोनों ही फिल्में बहुत ही ज्यादा सुपर डुपर हिट फिल्में हैं और सुपरस्टार्स की फिल्में हैं। जिस तरह अजय देवगन के फैंस और भारत की जनता सिंघम अगेन फिल्म के रिलीज होने की वेट कर रही है इस तरह उससे ज्यादा लोग पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह दोनों फिल्में एक ही तारीख को रिलीज होती है या मेकर्स रिलीज डेट को पोस्टपोन करते हैं और अगर दोनों साथ में रिलीज होती है तो किस फिल्म का बोलबाला होगा और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करेगी।
