बॉलीवुड की शानदार फिल्म उरी से पहचान पाने वाले बॉलीवुड के दमदार अभिनेता विकी कौशल जल्द ही अपनी फिल्म “सेम बहादुर” लेकर आ रहे हैं। देश भक्ति फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने के लिए माने जाने वाले विकी कौशल अब फिर से एक बार और दर्शकों के सामने एक देशभक्त और इंस्पायरिंग मूवी लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 2023 में ही सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। फिल्म से आए दिन नई-नई पोस्ट और अपडेट्स आते रहते हैं और मेकर्स फिल्म के बारे में अपडेट देते रहते हैं हाल ही में फिल्म से नया सॉन्ग “रब का बंदा” रिलीज किया गया है। यह सॉन्ग बहुत ही शानदार और इंस्पायरिंग है इस ट्रैक को सुनते सुनते ही आप में देशभक्ति की भावना जागृत होती है वही यह एक इंस्पायरिंग सॉन्ग भी है।

सेम बहादुर का नया गाना है बहुत ही प्रेरणादायक:-

विकी कौशल की फिल्म सेम बहादुर से आज रिलीज हुआ गाना बंदा लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। रिलीज होने के कुछ टाइम बाद ही सोशल मीडिया पर इस पर मिलियंस में व्यूज भी आ चुके हैं। लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और विकी कौशल के फैंस फिल्म का रिलीज होने के लिए अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म में विकी कौशल का लुक बहुत ही अलग और बेहतर दिखाई दे रहा है विकी कौशल इस कैरेक्टर में पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं और उन्होंने इस कैरेक्टर में जान डालने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है।

बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है फिल्म में विकी कौशल सेम मानिकशा की भूमिका में नजर आने वाले हैं हाल ही में रिलीज हुआ उनका यह सॉन्ग भी जोश भर देने वाला है। इस नए गाने को विकी कौशल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसको कि उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। बता दे की सेम बहादुर के इस नए गाने को शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी है।

कब होगी विकी कौशल की फिल्म सेम बहादुर रिलीज:-

बता दें कि विकी कौशल को एक अलग पहचान और दमदार पहचान बॉलीवुड में उनकी फिल्म ऊरी से मिली है। विकी कौशल उरी से पहले भी कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके थे लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली थी। जब उन्हें उरी का ऑफर आया और उन्होंने फिल्म में शानदार अभिनय किया तब लोगों ने उन्हें इतना पसंद किया कि उनका एक डायलॉग “हाउ द जोश” काफी फेमस हुआ और फिल्म के चलते विकी कौशल को एक अलग ही पहचान मिल गई। लोग उन्हें देशभक्ति की मूवीस में लीड रोल में देखना काफी पसंद करते हैं और वह इन किरदारों को बखूबी निभाते भी हैं। बता दें कि विकी कौशल की यह फिल्म से बहादुर 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

जब विकी कौशल की फिल्म सेम बहादुर का अनाउंसमेंट हुआ था और उनकी फिल्म से मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया था। तब से ही विकी कौशल के फैंस इस फिल्म का आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वह बहुत ही शानदार एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं और फिल्म में वह लीड रोल सेम बहादुर निभाने वाले हैं।

क्या है फिल्म “सेम बहादुर” की कहानी:-

बता दें की फिल्म सेम बहादुर 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म फील्ड मार्शल सेम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। जिन्होंने आगे बढ़कर भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया था। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जो बहुत ही शानदार है फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। यह फिल्म देशभक्ति और इंडियन आर्मी के ज़ज़बे को प्रदर्शित करती है। फिल्म उस समय की याद दिलाती है जब बांग्लादेश का निर्माण हुआ और किस तरह इंडियन आर्मी ने खुद को झोंक दिया बांग्लादेश को बचाने के लिए। उस समय भारतीय आर्मी का नेतृत्व कर रहे सैम मानेकशॉ के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी में काफी सारी बातें बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *