बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता अजय देवगन और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों अभिनेताओं की अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही अभिनेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है उनके फैंस हर साल उनकी फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अजय देवगन जहां फिल्म इंडस्ट्री में सिंघम के नाम से जाने जाते हैं वही अल्लू अर्जुन को लोग पुष्पा के नाम से जानते हैं। इन दोनों ने ही अपनी शानदार फिल्मों से यह नाम पाया है अजय देवगन को सिंघम नाम उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम से मिला है वही अल्लू अर्जुन को पुष्पा नाम हाल ही में आई उनकी फिल्म पुष्पा से मिला है। बता दे कि दोनों ही एक्टर्स की यह दोनों फिल्में सुपर डुपर हिट रही हैं। लेकिन जल्द ही इन दोनों फिल्मों के बीच में मुकाबला होने वाला है। अजय देवगन की सिंघम अगेन जल्द ही सिनेमाघर में आने वाली है अजय देवगन की यह फिल्म “सिंघम अगेन” 2024 में रिलीज होगी, वही अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “पुष्पा 2” भी 2024 में रिलीज की जाएगी।
दोनों के बीच होगा दमदार मुकाबला, सिंघम अगेन Vs पुष्पा 2:
बता दें कि अजय देवगन और अल्लू अर्जुन इन दोनों ही सुपरस्टार की फिल्म आने वाले साल में एक ही महीने में एक ही दिन रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 ,2024 में अगस्त के महीने में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों ही सुपरस्टार की इन दोनों मोस्ट अवेटेड फिल्म के बीच क्लेश होने वाला है। बता दें कि सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। अभी तक आई इसकी दो फिल्में सुपर डुपर हिट रही है और लोगों से इसे बहुत प्यार मिला है। यह फिल्म फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के लिए जानी जाती है वहीं साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा ने तो वर्ल्ड वाइड शानदार कमाई की ही थी वहीं अल्लू अर्जुन पुष्पा के नाम से ही जाने लगे थे। अब लोग पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह भी सिंघम अगेन के साथ 15 अगस्त को ही रिलीज की जाएगी।
इन दोनों ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ क्लेश होने वाला है क्योंकि अभी तक मेकर्स ने इन दोनों की तरीकों में कोई बदलाव नहीं किया है दोनों की रिलीज डेट 15 अगस्त पहले ही अनाउंस की गई है जो अभी तक क्लेश हो रही है। हो सकता है कि बाद में मेकर्स इसकी रिलीज डेट को आगे पीछे कर सकते हैं या पोस्टपोन कर सकते हैं लेकिन अभी तक यह रिलीज डेट ही आई है जिससे कि यह दोनों धांसू फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करती नजर आएंगे।
दोनों फिल्मों की कमाई पर होगा गहरा असर:-
अगर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 एक ही दिन रिलीज होती है यानी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होती है तो दोनों के बीच में खतरनाक क्लेश होता दिखेगा और यह निश्चित है क्योंकि यह दोनों ही मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिनका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और दोनों ही फिल्मों के कमाई पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है दोनों की ही कमाई में कमी आ सकती है। क्योंकि इन दोनों की ऑडियंस बट जाएगी और लोग किसी एक ही फिल्म को देखने जा पाएंगे यानी मेकर्स को डेट बदलनी ही पड़ेगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर होगा।
दोनों ही फिल्में अपने ऑफिस कलेक्शन से कम कमाई कर सकती हैं। ऑडियंस के डिस्ट्रीब्यूशन के चलते ऐसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि अजय देवगन की सिंघम अगेन ज्यादा कलेक्शन करती है या पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन लोगों के दिमाग और दिल पर छाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने में कामयाब होते हैं या नहीं। पुष्पा 2 जहां पुष्पा के आगे की कहानी को दर्शाएगी वहीं सिंघम अगेन एक नई कहानी के साथ पेश की जाएगी। सिंघम अगेन फुल टू एक्शन फिल्म होने वाली है वही पुष्पा 2 एक पिछली स्टोरी को आगे बढ़ाएगी जिसको की लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं पुष्पा 2 की पहली फिल्म पुष्पा वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन करने में और सुपर डुपर हिट होने में सफल रही थी।
दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट है शानदार:-
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं जो शानदार एक्शन करते भी दिखाई देंगे। वही उनके साथ फीमेल लीड एक्ट्रेस में रश्मिका मंडाना नजर आएंगी। इस बार अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं इससे पहले भी वह सबसे ज्यादा अलग अंदाज में नजर आए थे जो कि लोगों को काफी पसंद भी आया था और उनका डायलॉग भी काफी फेमस हुआ था जो इंडिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी लोगों को काफी पसंद आया था।
वहीं अगर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की बात करें तो सिंघम अगेन में लीड रोल में अजय देवगन नजर आने वाले हैं वहीं उनके साथ फीमेल लीड रोल में करीना कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण ,रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाएं करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक शानदार फिल्म होने वाली है क्योंकि इसमें सभी शानदार हीरो हीरोइन काम कर रहे हैं सभी एक्शन करते नजर आने वाले हैं और वैसे भी रोहित शेट्टी की फिल्में शानदार स्टंट्स के लिए जानी जाती हैं सिंघम अगेन में भी वह शानदार स्टंट करवाते हुए नजर आएंगे और इस बार कि यह फिल्म जरा हटके होने वाली है इसमें अभी तक की सिंघम फ्रेंचाइजी में दिखाए गए एक्शन से ज्यादा डबल धमाल होने वाला है इसीलिए अब देखना यह होगा कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ज्यादा दमदार दिखेगी या बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन धमाल मचा पाएगी।
