वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को फाइनल में मिली हार के बाद इंडिया टीम में काफी सारे बदलाव हो चुके हैं। अब भारत की जनता के सामने एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या मैनेजमेंट रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी से हटा सकते हैं? और अगर रोहित शर्मा को भारतीय कप्तान के पद से हटा देंगे तो उनका पद लेने के लिए कौन-कौन दावेदार होंगे? वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंडिया टीम के मैनेजमेंट में काफी सारे बदलाव करते हुए टीम के हेड कोच की जगह में तब्दीली कर दी है। वही अभी हाल ही में चल रहे T20 सीरीज में भी भारतीय टीम के कप्तान को बदल दिया गया है।
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है और अपने सभी लीग मैच जीते वहीं भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी शानदार जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी और अंक तालिका में हमेशा शिखर पर बनी रही लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ 19 नवंबर को हुआ फाइनल मैच भारतीय टीम के हाथों से निकल गया। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए और फाइनल मुकाबले भारतीय टीम के हाथों से निकल गया और उन्हें हार मिली। इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की जगह बीबीएस लक्ष्मण को टीम का हेड कोच बना दिया। बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो चुका था जिसकी वजह से उनका पद किसी अन्य यानी लक्ष्मण को देना पड़ा।
भारतीय टीम के कप्तान के प्रबल दावेदार:-
भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए अपने सभी लीग मैच और सेमीफाइनल मैच शानदार तरीके से जीती लेकिन वह अपना फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं जीत पाए और हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से भारतीय टीम के पास आया मौका जिससे वह फाइनल वर्ल्ड कप जीत सकते थे वह निकल गया और वर्ल्ड कप चैंपियन का खीताब ऑस्ट्रेलिया के हक में चला गया। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप चैंपियन का ख़ीताब छठी बार अपने नाम किया।
वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़े सवाल उठाए जा रहे हैं और उन्हें उनके पद छोड़ने की मांग की जा रही है। वही टीम ने वर्ल्ड कप के बाद टीम के हेड कोच को भी बदल दिया है और अब टीम के कप्तान के बदले जाने की भी अफवाह चल रही है अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए टीम इंडिया के कप्तान के लिए प्रबल दावेदार कौन-कौन हो सकते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि इंडिया में काफी खिलाड़ी ऐसे हैं जो कप्तानी कर चुके हैं और मैच जीत चुके हैं वही वह प्रेशर में भी कप्तानी करना जानते हैं।
टीम इंडिया के कप्तानों के लिए काफी नाम सामने आते हैं जिसमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का है वही उनके अलावा हार्दिक पांड्या , केएल राहुल, शुभ्मन गिल जैसे प्रबल दावेदारों के नाम आते हैं। बता दे के विराट कोहली पहले भी टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं और कई टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने भी शानदार कप्तानी निभाई है जिनके कप्तानी में टूर्नामेंट भी जीते हैं वहीं अगर नए दावेदारों की बात की जाए तो शुभ मंगल एक नए दावेदार है और हाल ही में चल रहे T20 सीरीज में बने कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शानदार कप्तान हो सकते हैं वह पहली बार टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं जिसके चलते टीम इंडिया ने अपने पांच मैचों की t 20 सीरीज में पहला मैच जीत लिया है।
वही सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में शानदार स्कोर भी किया है उन्होंने 80 रन बनाकर टीम को जीत के जीत दिलाई। वही केएल राहुल भी शानदार कप्तान साबित हुए हैं वर्ल्ड कप 2023 से पहले हुए ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच में टूर्नामेंट में केएल राहुल ने टीम का नेतृत्व किया था जिसमें टीम ने शानदार जीत हासिल की और सीरीज को जीत लिया था वही हार्दिक पांड्या भी प्रेशर में शानदार खेलने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने भी शानदार ही शानदार नेतृत्व कर किया है वहीं विराट कोहली भी टीम इण्डिया का नेतृत्व कर चुके हैं।
टीम इंडिया के हेड कोच में क्यों हुए बदलाव?
वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया ने अपने हेड कोच को बदल दिया है इस बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को हटाकर उनकी जगह बीबीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच घोषित कर दिया है। इसके ऊपर काफी सारे रयूमर्स फैल रहे हैं की टीम इंडिया की हार के कारण बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को कप्तान हेड कोच के पद से हटा दिया है लेकिन इसके पीछे वजह दूसरी ही है।
दरअसल 2 साल पहले टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को यह पद दिया गया था और उनके कॉन्ट्रैक्ट में 2 साल तक का यानी टीम इंडिया के वर्ल्ड कप
दरअसल 2 साल पहले टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को यह पद दिया गया था और उनके कॉन्ट्रैक्ट में 2 साल तक का यानी टीम इंडिया के वर्ल्ड कप खेलने तक का कॉन्ट्रैक्ट था जैसे ही टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल का मैच हुआ द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया जिसके चलते वह अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं और वह यह पद छोड़कर दूसरे पद पर जाना चाहते हैं वहीं उनके इस पद को वीवीएस लक्ष्मण को दे दिया गया अब टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण है।
टीम इंडिया के कप्तान में क्यों हुआ बदलाव?
इस तरह वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रही T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कोठी में इंडिया का कप्तान बनाया गया है क्योंकि हाल ही में एक लंबे टूर्नामेंट से टीम गुजरी है जिसके चलते टीम इंडिया को के उन खिलाड़ियों को जो वर्ल्ड कप 2023 में खेले हैं उन्हें रेस्ट दिया गया है और उनको आराम देने की वजह से नई टीम इंडिया के नए कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव को चुना गया है बता दे की सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का नेतृत्व पहली बार कर रहे हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत भी हासिल करवाई है यह जीत ठक्कर की राही।
इस T20 सीरीज में भारत के नए खिलाड़ियों को मौका मिला है पुराने खिलाड़ियों में से केवल सूर्यकुमार यादव ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा श्रेयस अय्यर ही शामिल है इन सभी के अलावा सभी नए खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के लिए मौका दिया गया है और पिछला वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
